अमर उजाला समूह से दो सूचनाएं हैं. पहली ये कि हल्द्वानी के प्रभारी आलोक शुक्ला संस्थान से विदा होंगे. वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक रवि पंत को अमर उजाला, हल्द्वानी का प्रभारी बनाया जा सकता है. पंत ने हाल में ही अमर उजाला ज्वाइन किया है और इन दिनों देहरादून में सेवाएं दे रहे हैं. उधर, रामकृष्ण उपाध्याय हिंदुस्तान से रिजाइन करके अमर उजाला ज्वाइन करने जा रहे हैं.
रामकृष्ण उपाध्याय हिंदुस्तान के नेशनल ब्यूरो में प्रिंसिपल कारस्पाडेंट के रूप में कार्यरत थे. वे अमर उजाला, चंडीगढ़ के साथ नई पारी शुरू करेंगे. रामकृष्ण पहले भी अमर उजाला, चंडीगढ़ में काम कर चुके हैं. हिंदुस्तान, दिल्ली के पहले वे हिंदुस्तान, चंडीगढ़ में कार्यरत थे. एक खबर इंडिया न्यूज से है. एंकर प्रीति सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे नई पारी की शुरुआत न्यूज24 के साथ करेंगी. प्रीति कई चैनलों में रह चुकी हैं और इंडिया न्यूज में उन्हें अच्छे एंकरों में माना जाता था.












sandeep
April 20, 2011 at 4:45 pm
aadesh raval ke bad preeti bhi chali news24
Rajeev Mishra
April 20, 2011 at 7:27 pm
आलोक शुक्ल जी कहां जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं है…
Anil
April 21, 2011 at 9:37 am
preeti singh hamesh jyotish wale show hi karti rahi hai..political samjh na ke barabar hai….
mantosh dwivedi
April 22, 2011 at 11:27 am
badhai ho preeti g, upar anil g ka coment aaya hai…. padh kr bahut bura laga ki itne ghatiya log jinhe hindi ki badi e or choti e ki bhi samajh nhi hai wo v tippadi karne ke layak ban gye hain aaj…. by da way…. preeti g best wishes 4 ur future…
AMARJEET SHARMA
April 23, 2011 at 8:44 am
बधाई हो प्रीति जी बदलाव ही मेडिया मे विकास है सो बहुत दिनो से आपको बदलाव की जरूरत थी सो आपने एक अच्छे बैनर को पकड़ा सो आपको बहुत बहुत बधाई | एसे भी इंडिया न्यूज़ मे पोलटिक्स जादा है हमेशा भड़ास पर उसकी उठा पटाख की कहानी छपती रहती है |
Sahrukh
April 24, 2011 at 3:32 pm
preeti ji ko bahut bahut badhai . kuch hatash log is tarah ki opinion rakhte hain ki aap yeh kar sakte hain, wo nahin . aapne lagatar mehnat se apne aapko proov kiya hai aur anil jaise logon ki bolti band ki hai . all the best . u can do evertjing .