हिन्दुस्तान, बस्ती से धर्मेन्द्र पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत अमर उजाला के साथ की है. सूत्रों का कहना है कि धर्मेन्द्र ने अपना इस्तीफा ब्यूरो में कार्यरत एक रिपोर्टर के गलत व्यवहार से तंग आकर दिया है. वे हिन्दुस्तान से पिछले बारह वर्षों से जुड़े हुए थे. हरैया तहसील का प्रभार संभालते थे. धर्मेन्द्र का जाना हिन्दुस्तान के लिए झटका माना जा रहा है.
दैनिक जागरण, गोरखपुर से विनीत दूबे ने इस्तीफा दे दिया है. वे सर्कुलेशन विभाग में कार्यरत थे. वे तीन महीने पहले ही अमर उजाला छोड़कर जागरण पहुंचे थे. उन्होंने घर वापसी कर ली है. वे फिर से अमर उजाला से जुड़ गए हैं.












Srish Dwivedi
December 18, 2010 at 10:17 am
बधाई हो धर्मेन्द्र भाई 12 साल के पतिव्रत धर्म से कुछ हासिल तो हुआ नहीं। सुना है बहुत गाली भी दिया है कुछ लोगो को। ये षाबासी के लायक काम किया है आपने। खैर देर आये दुरूस्त आये। नई पारी और नये लोगो के साथ आप तरक्की करें। आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हू।