दैनिक जागरण, भोपाल में सीनियर सब एडीटर अमिताभ बुधोलिया ने जागरण को अलविदा कह दिया है। वे पीपुल्स ग्रुप के लांच होने जा रहे साप्ताहिक हिंदी अखबार पीपुल्स पोस्ट में चले गए हैं। अमिताभ इसके पहले दैनिक भास्कर में चंडीगढ़ और भोपाल में कार्य कर चुके हैं। नवभारत और राज एक्सप्रेस के साथ ही उन्होंने कई और अखबारों में कार्य किया हुआ है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अमिताभ की साहित्य में गहरी रुचि है। प्रिंट के अलावा पत्रकारिता के अन्य माध्यमों टीवी, रेडियो आदि में भी हाथ आजमाते रहे हैं और समय समय पर इन माध्यमों के जरिए अपनी लेखनी और वाणी का जादू बिखेरते रहे हैं। नई पारी के लिए अमिताभ को शुभकामनाएं।











