डेली न्यूज, जयपुर के अमित शर्मा ने इसी शहर में भास्कर ग्रुप के बीटीवी न्यूज में ज्वाइन किया है। वे इसके पहले दैनिक भास्कर में भी काम कर चुके हैं।
जयपुर निवासी उमेश शर्मा ने सहारा समूह के न्यूज चैनल समय को बाय बाय कर दिया है। वे इसके इंटरनेशनल डेस्क पर थे। उन्होंने अब वीओआई ज्वाइन किया है।
इंडिया न्यूज के एसाइनमेंट हेड सच्चिदानंद द्विवेदी ने इस्तीफा दे दिया है। वे कहां गए हैं, अभी पता नहीं चल पाया है। इसके पहले वे वीओआई में थे।











