
अमृतसर। देश में हजारों की गिनती में विभिन्न भाषाओं में समाचारपत्र आ चुके है, जिसके कारण आज पाठक उसी समाचार पत्र को तवज्जो देता है, जो उसे व उसके परिवार को बेहतर ज्ञान प्रदान कर सके। महामेधा राष्ट्रीय हिंदी दैनिक भी ऐसा ही समाचारपत्र है, जो पाठक को सामाजिक प्रक्रिया बताने के अलावा मनोरंजक व व्यापार की खबरें भी प्रदान करता है। दिल्ली, हरियाणा और गाजियाबाद से प्रकाशित होने वाले महामेधा में हर राज्य की खास खबरें पाठकों को पढऩे को मिलती हैं, जो बात देश के दूसरे समाचारपत्रों में देखने को नहीं मिलती। यह विचार महामेधा के कार्यकारी संपादक व डायरेक्टर अमित राणा ने अमृतसर में महामेधा की लाचिंग के मौके पर शहर के प्रमुख लोगों के समक्ष रखे।
डा. भीमरॉव अंबेडकर के जन्मदिवस के मौके पर अमृतसर में जोर-शोर से लांच हुए महामेधा की खुशी में श्री राणा ने कहा कि भविष्य में महामेधा का चंडीगढ़ एडिशन भी जल्द ही लांच करने वाले हैं, जिसमें पंजाब के शहरों की खास खबरें पढ़ने को मिलेगी। पंजाब, हरियाणा व हिमाचल महामेधा के हेड प्रेम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस लांचिग के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शान-ए-शहर समाजसेविका सुरभी वर्मा थी। वहीं विशेष अतिथि के रूप में पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल, बिजनेस मैन सुनील खन्ना, कांग्रेसी नेता संजीव अरोड़ा आदि कई लोग उपस्थित थे। अमृतसर ब्यूरो चीफ रघु राजा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के पत्रकारों व वकीलों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी संपादक अमित राणा द्वारा महामेधा के बारे में जानकारी देने के उपरांत आज की राजनीति पर अतिथियों ने मंथन किया।
इस मंथन की शुरुआत करते हुए प्रोफेसर दरबारी लाल ने कहा कि देश में बेहतर राजनीति स्थापित न होने कारण जनता द्वारा भ्रष्ट नेताओं का चुनाव किया जा रहा है। आज कोई भी युवा राजनीति में आकर चुनाव नहीं लड़ना चाहता, जिसका कारण लोगों को पैसा खिलाकर वोट हासिल करने पर भी जीत हासिल करने की गांरटी न मिल पाना है। उन्होंने कहा कि आज चुनावों में कोई आना भी चाहे, तो महज पार्षद के चुनाव के लिए ही उसे एक से डेढ़ करोड़ रूपए लगाने पड़ते हैं जो काफी शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि आज नेता नहीं, जनता भ्रष्ट हो चुकी है, जो चंद कागज के टुकड़े, एक प्याला शराब पिलाकर खरीदी जा रही है। यही कारण है कि आज की राजनीति को गटर से भी गंदा दलदल माना जाता है। बिजनेसमैन सुनील खन्ना ने सरकार की नीतियों को गलत ठहराते हुए इसे देश के विकास में रूकावट बताया।
समाजसेविका सुरभी वर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार की समस्या को खत्म करने के लिए जहां महामेधा जैसे समाचार पत्र बेहतरीन भूमिका निभा रहे है, वहीं दूसरी ओर आम आदमी को भी इस समस्या को खत्म करने के लिए खुद से शुरुआत करनी चाहिए। इस मौके पर अतिथियों के तौर पर सुलेखा, एडवोकेट एसके शर्मा, जौनी शर्मा, पकंज शर्मा, कुमार सोनी, अमित ऋषि के अलावा महामेधा अमृतसर टीम के फोटो जर्नलिस्ट धीरज शर्मा, रिपोर्टर नवदीप शर्मा, राजेश सिधाना, अमित चौधरी, तरूण अरोड़ा व राजा शर्मा, कौशल अरवाल और प्रदीप शर्मा के सहित कई लोग उपस्थित थे। प्रेस विज्ञप्ति












संजय
December 5, 2010 at 6:10 pm
महामेधा परिवार को हार्दिक बधाई। 2004 में सूरजपूर में जब इसके संपादकीय कार्यालय का भवन निर्माणाधिन था, तब से जुड़ा था। समाचारपत्र की अधिकतर पत्रकार नये थे। कइयों की पहली पारी थी। श्री पार्टी जी के नेतृत्व में जिस जोशो-खरोश से समाचार पत्र शुरू हुआ था, उसका अनुभव अविस्मरणीय है। उसे टीम में जुड़ने वाले आज कई जगह महामेधा की अनुभव के दमखम पर अपने कार्यों की सराहना पा रहे हैं।
नई टीम ने जी-जान से मेहनत की थी। दिल्ली से सूरजपुर जाकर कार्य करने वाले युवा पत्रकार मुश्किल से अपने लिए सोने भर का दो-चार घंटे का समय निकाल पाते थे। पर जैसा कि हर नये समाचार पत्र के साथ होता है। उसे जमाने में जी-जाने से मेहनत करने वाली पहली टीम को धीरे-धीरे-धीरे किनारे कर दिया जाता है। महमेधा की उस टीम के साथ भी ऐसा ही हुआ।
कभी यह सोचा नहीं गया था कि महज 6 वर्ष में दिल्ली-गाजियाबाद से निकलर अमृतसर जाएगा। यह जानकर अत्यंत हर्ष हुआ कि जल्द ही अन्य जगहों से महामेधा प्रकाशित होगा।
यह खबर पढ़कर आदरणिय श्री पप्पू भाटीजी की याद आई। उनके हुंकार से उस टीम में एक नई उर्जा प्रावाहित हो जाती थी। फिर दोगुने लग्न से काम करते थे। काश आज आदरणीय भाटी साहब होते। मुझे सूरजपुर के उस निर्माणाधिन भवन में उनका पहला भाषण आज भी याद है। किस उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस अखबार को चालू करने की घोषणा की थी। पर धीरे-धीरे भाटी साहब का सपना सकार हो रहा है। मन को संतोष मिल रहा है।
महामेधा के बाद से ही दिल्ली में एक के बाद एक ढेरों नये समाचार पत्र लांच हुये। सभी अपनी पहचान बनाने में संघर्षरत हैं। निश्चय ही महामेधा निकट भविष्य में इनमें सिरमौर बन कर खड़ा होगा।
महामेधा से अनुरोध है कि सफलता की इस राह में एक बार इस अखबार के पहली टीम के सदस्यों को भी याद करें। जिससे उन्हें इस बात का और गर्व हो सके कि महामेधा की बुनियाद में उनका भी एक योगदान था।
सर्व श्री शेखर कपूर, मधुकरजी द्विवेदी, सहाय जी, विनोद हर्ष जी, कृपाशंकरजी, मनोज कृष्णजी, प्रियव्रतजी चौधरी, मुकेश जी मिश्रज्ञ, विजेंद्रजी राय, अजीतजी,प्रदीपजी डबास, विजयशंकरजी झा,नवीनजी पंचाल, भूपेंद्रजी पंचाल, सुभाषचंदजी, संजीवजी कुमार, सुदामाजी यादव, प्रदीप जी वेदवाल, रवि गौतम जी, उदयेश रविजी,प्रदीप जी द्विवेजी सुश्री सुषमा और शिखा जैन के अलावा और भी कुछ नाम हैं,,,जिन्हें मैं याद कर उन्हें बधाई देना चाहता हूं। महामेधा परिवार भले ही इस समाचार के पहली टीम के संघर्ष और मेहनत को याद करे न करे, लेकिन उन्हें महामेधा की इस सफलता पर हार्दिक बधाई। भले ही महामेधा माने या न माने,,,,पर इन सभी वरिष्ठ लोग व सहयोगियों ने महमेधा के शुरूआती दिनों में खून-पसीना एक कर मेहनत की थी। वे आज इस बात पर गर्व का अनुभव जरूर करें कि वे इस परिवार के कभी हिस्सा थे और उस परिवार के समाचार पत्र के संस्करणों की संख्या बढ़ रही है।
पुन: महामेधा परिवार व इससे जुड़े पूर्व लोगों को बधाई।
जय महामेधा
संजय
पूर्व महामेधियन
9529005755
🙂
Jai Chhattisgarh
December 5, 2010 at 6:31 pm
sala ye kaisa akhbar hai isi bat se samajh me aata hai ki iska chhattisgarh beauro chief, ek local morning daily ke reporter se khabarein kharidta hai yahan chhattisgarh mein, upar se paise kabhi samay pe nai deta… sala khud jonk ki tarah chipke rahta hai vasuli k liye, us bande ka nam hai ashok bhatnagar, jo ki is महामेधा times ka cg head hai, nam iska hai, chalata apni lokmaya magzine hai, jise jald hi dophar ka akhbar banane ja rha hai, aur chhattisgarh samvad ek no ki morkh hai jo fatehall vigyapan dete hain bhatnagar ko, kyn, kynki bas kamishan ka khel hai……. kiski**** me dam hai ki hakikat nikalwa sake………sainya bhaye kotwal to dar kiska……..ashok bhatnagar ke bare me jo jankari, chahiye jab bolo puri a 2 z mil jayegi……..bhopal, delhi se lekar raipur tak…… kis kis minister ko ladki suplly karta hai vo bhi……
som
December 6, 2010 at 11:37 am
fail dukan hai
krishan murari singh
December 7, 2010 at 9:13 am
puri teem ko badhai
mahamedha neev rakhne wale shri pappu bhati ka sapna such kar dikhaya
Sudama Yadav
December 7, 2010 at 10:08 am
Hello AmitG
Mai sudama. Mujhe bhadas ke jariye pata chala ki Mahamedha ka Amritsar me launching hua. Bahut acha laga ki jis news paper se suruwat ki aaj wah dusre shahron ka bhi rukh kar raha hai. Amit G aap per to waise hi mujhe pahle se bharosa tha. aapko mere se acha kaun jaan sakta hai. Aisa isliye ki hamne pure ek saal ek saath hi bitaya aur har strrategy ka hissa raha. Amit G aapko bahut bahut badhai.
raghu raja
December 7, 2010 at 2:02 pm
mujhe nahi pta tha ki mahamedha sai iss tra kai log bhi jure rahe hai jo isse newspaper na samaj ek parivar ki trah mante rahe hai.lakin khushi hui ki bhadas main chape iss artical kai karan mujhe sanjay ji aur mahamedha ki purani team kai bare main jankari mil saki.
raghu raja
mahamedha
amritsar
bureau chief
09888362461
MD.SHAKIL ANWER
December 7, 2010 at 10:04 pm
महामेधा परिवार को हार्दिक बधाई…विशेष कर अमित राणा जी को बधाई…जानकर खुशी हुई कि जिस समाचार पत्र से मैने पत्रकारिता जगत में कदम रखा…उसके कदम और मजबूत हो रहे हैं..हालांकि अमित जी को मैं नहीं जानता..लेकिन महामेधा के शुरुआती दौर से मैं इससे जुडा हूं…यूं कह सकते हैं हमलोग संस्थापक सदस्यों में से एक हैं…और इस समाचार पत्र की उन्नति के लिए पप्पू भाटी जी को संघर्ष करते हुए देखा है… आज मैं जो कुछ भी उसमें महामेधा में बिताए गए लम्हों का भी बड़ा योगदान हैं… इसके लिए मैं महामेधा का आभारी हूं… महामेधा की ये उन्नति पूरे महामेधा परिवार और सारे महामेधियोनों के लिए गर्व और गौरव की बात है…एक बार फिर से पूरे महामेधा परिवार को हार्दिक बधाई
शकील अनवर
varinder
December 11, 2010 at 3:01 pm
amritsar me phile se hi ase chhati news pepar chal rahe hai isme nai chij kia hai
surinder singh
December 12, 2010 at 12:22 pm
Hi raghu
warm greeting and wish u a very very happy and prosperous launching for maha megha at amritsar i wish u and ur entire team a great future
thanks raghu once again