पिछले दिनों श्लाका पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार कोशाकार अरविंद कुमार की बहुप्रतीक्षित वेबसाइट अरविंद लैक्सिकन लांच हो गई है. पूर्व में इस वेबसाइट को स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को अथवा हिंदी दिवस 14 सितम्बर को लांच किए जाने की योजना थी, परन्तु इसे 24 जून को उस समय लांच किया गया जब अरविंद कुमार को श्लाका सम्मान दिया गया.
अरविंद लैक्सिकन वेबसाइट के दो मुख्य भाग है. अरविंद लैक्सिकन – यह ऑनलाइन हिंदी-इंग्लिश-हिंदी थिसारस-शब्दकोश और भाषाखोजी है. आजकल हर कोई कंप्यूटर पर काम कर रहा है. किसी के पास न तो इतना समय है ना धैर्य कि कोश या थिसारस के भारी भरकम किताबों के पन्ने पलटे. आज चाहिए कुछ ऐसा जो कंप्यूटर पर हो या इंटरनेट पर तथा जल्द उपलब्ध हो. अभी तक उन की सहायता के लिए कंप्यूटर पर कोई हैंडी और तात्कालिक भाषाई उपकरण या टूल नही था. इसी कमी को देखते हुए अरविंद कुमार ने अरविंद लैक्सिकन को तैयार किया.












Rakesh K. Mathur
July 6, 2011 at 10:36 pm
Yes, indeed, Arvink Lexicon would be an important tool for ex-pats like me who want to keep in touch with our mother tongue. I welcome this endeavour and wish it a worldwide success.
अरविंद कुमार
July 10, 2011 at 9:42 am
वैबसाइट अरविंद लैक्सिकन पर जा कर इंटरनैट पर अनोखे और निश्शुल्क इंग्लिश-हिंदी कोश का लाभ उठाएँ.
http://arvindlexicon.com
साथ ही अनेक रोचक सामग्री (गीता, जूलियस सीज़र, गोएथे के जरमन क्लासिक फ़ाउस्ट आदि) के अनुवाद, भाषा संबंधी लेख आदि पढ़ें
आप निराश नहीँ होंगे. निवेदन है कि इस का लिंक अपने सभी मित्रोँ तक भी पहुँचाएँ.
अरविंद