Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अरविंद सिंह और अभय सहारा, वाराणसी से हटे

वाराणसी। ‘सहारा’ वाराणसी के दो बहुचर्चित संवाद सूत्रों को हटाए जाने की खबर है। अरविंद सिंह और अभय त्रिपाठी के बाबत ‘सहारा’ के नोएडा मुख्यालय तक में भारी शोर था। विगत दिनों ‘सहारा’ के उत्तर प्रदेश हेड राजेंद्र द्विवेद्वी जब बनारस अपने संक्षिप्त दौरे पर आए थे, उस समय बंद कमरे में इन दोनों संवाद सूत्रों को हटाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया गया। अरविंद सिंह के बाबत जानकारी ‘सहारा’ प्रबंधन को यह थी कि उनका समाचार कोई विद्या शंकर त्रिपाठी लिखते हैं।

विद्या शंकर त्रिपाठी इन दिनों बसपा विधायक उदयलाल मौर्य के पीए के रूप में काम कर रहे हैं, वे ‘आज’ अखबार के लिए सारनाथ से खबर लिखते थे। अभय त्रिपाठी विश्वनाथ मंदिर एरिया के संवाद सूत्र थे। यहां से जो सूची नोएडा भेजी गयी उनमें से अरविंद सिंह और अभय त्रिपाठी का नाम डिलीट कर दिया गया। ‘सहारा’ में ब्यूरो के समय बने अन्यान्य संवाद सूत्रों को बरकारार रखा गया है। अरविंद सिंह सारनाथ एरिया देखते थे। मजे की बात यह कि अरविंद को काशी पत्रकार संघ की मेम्बरी दिलाने के लिए भी भारी दबाव कतिपय पत्रकार देते थे। इनमें ‘सहारा’ के अलावा ‘आज’ के कतिपय पत्रकार भी थे। ‘आज’ के एक पत्रकार ने तो दो दिन पहले तक अरविंद को मेम्बरी दिलाने के लिए भारी दबाव बनाया। अरविंद सिंह का स्वयं का शराब और भांग का कारोबार भी है। विद्याशंकर त्रिपाठी के बाबत पैसे और खबर का भारी शोर रहा करता था। वाराणसी के पत्रकारों के बीच एक सवाल यह बार-बार कौंध रहा है कि इतने सारे पत्रकारों के रहते लखनऊ, नोएडा तक इन दोनों संवाद सूत्रों का ही नाम क्यों इतना चर्चित रहा? (साभार : पूर्वांचलदीप डॉट कॉम)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...