जिन तीन लोगों को झारखंड से हिंदुस्तान, मेरठ भेजा गया, उनके बारे में खबरें आ रही है कि वे दुखी और परेशान होकर छुट्टी पर जाने को मजबूर हैं. अशोक पांडेय ने जब हिंदुस्तान, रांची के संपादक पद से इस्तीफा दिया तो उनके हाथों भर्ती किए गए लोगों में अफरातफरी मच गई. कई लोगों को इधर उधर किया गया. मानसी, श्रीकांत और प्रकाश को हिंदुस्तान, मेरठ भेजा गया. खबर है कि ये तीनों लोग अवकाश पर चले गए हैं.
बताया जाता है कि इन लोगों को अवकाश देने से मना कर दिया गया, जिसके खिलाफ ग्रुप एडिटर समेत कई लोगों को इन लोगों ने पत्र लिखकर गुहार लगाई पर कहीं पर इनकी सुनवाई नहीं हुई. इन तीनों में से एक-दो लोग बिना बताए गायब हैं और किसी ने मना करने के बाद अवकाश ले लिया. सूत्रों के मुताबिक हिंदुस्तान, मेरठ में अराजकता का आलम है. हर कोई अपनी ढपली और अपना राग बजा रहा है. संपादक पुष्पेंद्र शर्मा कोशिशों के बावजूद हालात पर काबू पाते नहीं दिख रहे हैं.











