Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

लाइफस्टाइल

अश्लील विज्ञापन नैतिक रूप से भ्रष्ट लोगों के दिमाग की करतूत है

हम नौजवानों को ध्यान में रखकर विज्ञापन बनाते हैं और नौजवानों को इसमें मजा आ रहा है। अब समाज भी बदल रहा है और आज के विज्ञापनों में जो दिखाया जा रहा है वही तो समाज का आईना है। ये बातें कही ऐड गुरू प्रहलाद कक्कड़ ने सीएनईबी के शो ”जनता मांगे जवाब” में। इस शो में प्रहलाद कक्कड़ के साथ सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट मीनाक्षी लेखी, टीवी और फिल्म लेखक अमित झा, मॉडल अदिति ओबोरॉय और मॉडल दिव्या सबलोक ने शिरकत की।

हम नौजवानों को ध्यान में रखकर विज्ञापन बनाते हैं और नौजवानों को इसमें मजा आ रहा है। अब समाज भी बदल रहा है और आज के विज्ञापनों में जो दिखाया जा रहा है वही तो समाज का आईना है। ये बातें कही ऐड गुरू प्रहलाद कक्कड़ ने सीएनईबी के शो ”जनता मांगे जवाब” में। इस शो में प्रहलाद कक्कड़ के साथ सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट मीनाक्षी लेखी, टीवी और फिल्म लेखक अमित झा, मॉडल अदिति ओबोरॉय और मॉडल दिव्या सबलोक ने शिरकत की।

होस्ट की भूमिका में थे संपादक अनुरंझन झा। चर्चा के दौरान प्रहलाद कक्कड़ ने यह स्वीकार किया कि कुछ विज्ञापनों में अश्लीलता की सीमा पार होती है लेकिन इसकी वजह से सभी विज्ञापनों पर उंगली उठाना सही नहीं है। उन्होंने अश्लील विज्ञापन के विवाद को राजनीति से प्रेरित करार दिया। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आप किसके लिए बना रहे हैं यह बेहद अहम है लेकिन क्या आप बहुमत के लिए बना रहे हैं अगर ऐसा नहीं है तो कुछ लोगों की मानसिकता समाज का आइना नहीं हो सकती है।

विज्ञापनों में अश्लीलता के लिए जिम्मेदारी के सवाल पर दिव्या सबलोक ने जनता को जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि जनता जो देखना चाहती है वही दिखाया जा रहा है लेकिन मीनाक्षी लेखी ने सवालिया लहजे में कहा कि जनता को जो परोसा जा रहा है उसके लिए जनता नहीं बल्कि अश्लील विज्ञापन परोसने वाले जिम्मेदार हैं। उन्होंने इस तरह के विज्ञापन बनाने वालों की मानसिकता पर सवाल खड़ा किया।

लेखी से असहमति जताते हुए मॉडल अदिति ने कहा कि ये बिजनेस है और कोई भी घाटा उठाना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि मेरी उम्र के लोगों को इस तरह के विज्ञापन अच्छे लगते है और यह बेहद अहम है कि आप उसे किस नजरिए से देखते हैं। इस पर विरोध जताते हुए मीनाक्षी लेखी ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि  अश्लील विज्ञापन कम दिमाग और नैतिकरुप से भ्रष्ट लोगों की करतूत है और इसे कहीं से भी जायज नहीं ठहराया जा सकता।

अमित झा ने एक सवाल उठाते हुए कहा आखिर कितने लोग ड्योड्रेंट खरीदते हैं लेकिन उसके अश्लील विज्ञापन को तो अधिकतर लोग देखते हैं कहां तक यह सही है? उन्होंने कहा कि  साफ-सुथरे विज्ञापन भी बने हैं जो बेहद लोकप्रिय रहे हैं। चर्चा के दौरान जब अदिति ने पश्चिमी सभ्यता का हवाला देकर विज्ञापनों में अश्लीलता को बोल्डनेस के नाम पर जायज ठहराने की कोशिश की तो मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जिस सभ्यता का हवाला दिया जा रहा है वहां कम उम्र के बच्चों का भड़काऊ कपड़े पहनना जुर्म है। उन्होंने पश्चिम से बहुत कुछ सीखने की नसीहत दे डाली।

अश्लील विज्ञापनों पर प्रतिबंध के मसले पर सेल्फ रेगूलेशन के विकल्प पर अधिकतर लोग सहमत नजर आए। प्रह्ललाद कक्कड़ ने कहा कि सरकार की दखलंदाजी परेशानी का सबब बन सकती है वहीं मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इस तरह के मसले पर कई कानून हैं अगर सरकार की नीयत साफ होती तो यहां तक नौबत ही नहीं आती। अमित झा ने कहा कि ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाने की जब तक कार्रवाई होती है तब तक विज्ञापन अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अश्लील विज्ञापन बनाने वालों पर लंबे के लिए प्रतिबंध लगाना चाहिए। सीएनईबी के इस शो का प्रसारण 28 मई शनिवार रात 8 बजे होगा और इसका दोबारा प्रसारण रविवार सुबह 11 बजे होगा। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. nitu

    May 30, 2011 at 11:39 am

    I agree with ur comment sir.u r absolutly right.

    regards
    nitu

  2. manoj negi

    May 31, 2011 at 3:22 am

    sir you are absolutly right i agree with you.

    REGARD

    MANOJ NEGI L.I.C. ALMORA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...