Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

अश्‍लील एमएमएस बनाने के आरोप में पत्रकार को जेल

: सेक्‍स-रैकेट कांड के बाद अमर उजाला पर फिर दाग : पीलीभीत के फोटोग्राफर को पुलिस ने दबोचा : एफआईआर में नाम न होने के बावजूद कार्रवाई : पत्रकारों में रोष, कहा- फर्जी फंसा रही है पुलिस : बारहवीं की छात्रा की मदद कर रहा था साकेत : छात्रा ने बयान बदला तो वेश्‍यावृत्ति में फंसायेगी पुलिस : पीलीभीत में अमर उजाला के एक पूर्व फोटोग्राफर को एक छात्रा का अश्‍लील एमएमएस बनाने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।

: सेक्‍स-रैकेट कांड के बाद अमर उजाला पर फिर दाग : पीलीभीत के फोटोग्राफर को पुलिस ने दबोचा : एफआईआर में नाम न होने के बावजूद कार्रवाई : पत्रकारों में रोष, कहा- फर्जी फंसा रही है पुलिस : बारहवीं की छात्रा की मदद कर रहा था साकेत : छात्रा ने बयान बदला तो वेश्‍यावृत्ति में फंसायेगी पुलिस : पीलीभीत में अमर उजाला के एक पूर्व फोटोग्राफर को एक छात्रा का अश्‍लील एमएमएस बनाने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि एक फोटो पत्रकार एक छात्रा का एमएमएस बना कर उसे ब्‍लैकमेल करना चाहता था। उधर इस घटना को लेकर जिले के पत्रकारों में खासा रोष है। पत्रकारों का कहना है कि पकडा गया पत्रकार ब्‍लैकमेल करने वाले शख्‍स को पकडवाने में उक्‍त छात्रा की मदद कर रहा था जबकि पुलिस ने उसे फर्जी फंसा दिया। पत्रकारों का तो यहां तक कहना है कि पीडित छात्रा भी उक्‍त पत्रकार के पक्ष में बयान देना चाहती है लेकिन पुलिसवालों ने छात्रा को ऐसा करने पर वेश्‍यावृत्ति के मामले में फंसाने की धमकी दी है।

पीलीभीत पुलिस ने आज अमर उजाला के फोटोग्राफर रहे साकेत सक्‍सेना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साकेत पर आरोप है कि उन्‍होंने एक छात्रा का अश्‍लील एमएमएस बनाया और उसे ब्‍लैकमेल करने की धमकी दे रहा था। लेकिन हैरत की बात है कि छात्रा ने पुलिस में दर्ज करायी गयी अपनी रिपोर्ट में साकेत का नाम नहीं लिया है।

दरअसल, कुछ दिन पहले शहर के एक कालेज में पढने वाली बारहवीं की एक छात्रा का एक युवक ने अश्‍लील एमएमएस बनाया था। वह उस एमएमएस जारी न करने के लिए पांच लाख रूपये मांग रहा था। छात्रा का आरोप है कि पांच लाख रूपये न मिलने पर वह इस एमएमएस को यू-ट्यूब पर डालने के अलावा उसे दूसरों के मोबाइल पर ब्‍लूटूथ के जरिये सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था। इस मामले की रिपोर्ट दो दिन पहले उसने पुलिस में दर्ज करायी थी। हालांकि छात्रा ने अपनी शिकायत में किसी युवक का नाम नहीं लिया था, लेकिन पुलिस ने आज साकेत सक्‍सेना को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस गिरफ्तारी की खबर से जिले के पत्रकारों में भारी रोष है। उनका कहना है कि साकेत के अनुसार वह छात्रा साकेत की दोस्‍त थी। उसने अपने साथ हुए हादसे के बारे में साकेत से बात कर मदद की अपील की थी। साकेत ने उसे सलाह दी थी कि भविष्‍य में जब भी उस ब्‍लैकमेलर का फोन आये तो वह उसे रिकार्ड कर ले और साथ ही इस हादसे की शिकायत पुलिस में कर दे। छात्रा ने ऐसा ही किया और पुलिस कप्‍तान को एक शिकायती पत्र सौंपा जिसके आधार पर दो दिन पहले मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

आज साकेत की गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में पुलिस के खिलाफ रोष फैल गया। पत्रकारों का आरोप है कि पुलिस ने साकेत को फर्जी फंसाया है। और ऐसा करने से अब पुलिस पर से लोगों का विश्‍वास उठ जाएगा और कोई भी अब किसी पीडित की मदद नहीं करेगा। पत्रकारों के अनुसार पीडित छात्रा और उसके परिवारीजन भी साकेत से गिरफ्तारी से सकते में हैं और उसे निर्दोष बता रहे हैं। वे तो साकेत के पक्ष में बयान देने को भी तैयार थे, लेकिन पत्रकारों की मानें तो पुलिस ने दबाव बनाया कि अगर साकेत के पक्ष में वह छात्रा खडी हुई तो उस पर वेश्‍यावृत्ति का मामला चला कर जेल भेज दिया जाएगा।

उधर पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही लडकी के फोन की टेपिंग और काल डिटेल्‍स की छानबीन शुरू कर दी गयी थी। इस कार्रवाई से साफ जाहिर हुआ कि केवल साकेत ही उस लडकी के सम्‍पर्क में था। गौरतलब है कि अभी हाल ही अमर उजाला के एक पत्रकार को सेक्‍स रैकेट में शामिल होने के आरोप में पकडे जाने के बाद से ही संस्‍थान प्रबंधन ने यहां के पूरे स्‍टाफ को हटा कर नई नियुक्तियां कर दी थीं। साकेत भी इसी कार्रवाई का शिकार हुए थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Shahzad

    May 27, 2011 at 9:09 am

    [b]WAH RI POLICE PAHLE RAJESH KO FANSA DIA AUR AB SAKET KO FARZI DANG SE FANSA DIA. MAZE KI BAAT TO YEH HAI KI POLICE NE VIDEO BANANE WALE KO PAHCHAN LIA AUR VIDEO MEIN ASHLEEL HARKAT KERNE WALE KO CHOD DIA.

    SATH HI BADE AKBAAR WALE(HINDUATAN, AMAR UJALA, DAINIK JAGRAN) PILIBHIT MEIN SABKO CHOTA BOLTE THE JAB BHI KABHI AISI GHATNA HUI AB JAB AAJ UNKE SATH AISA HO RAHA HAI TO AB UNKI AAKEIN KHUL GAYIN NATIJAN AB SAB YEHI SOCHTE HAI KI AGLA NUMBER KISKA HAI….. WAH RE PATRAKARON AB BHI WAQT HAI AUR HO JAO EK ( EKTA ME HI TAQAT HAI)

    SHRIMAN SP SAHAB NE TO SHAYAD DABANG PICTURE SE HI IMPRESS HO KAR SALMAN KHAN BANNE KI THAN LI HAI…..WAH SP SAHAB UR GREAT PATRAKARON PAR SHIKANJA KASNE KE LIYE FARZI CASON KA SAHARA LENE KI KYA ZAROORAT THI AGAR MOHABBAT SE SATH MANGA HOTA TO SHAYAD PATRAKAR AAPNE SATH HOTE.
    APNE THANON KI DALALI TO RUKWA NAHI PAA RAHE… ZILE MEIN SARE GAIR KANOONI DHANDE TO AAP RUKWA NAHI PATE….BAS KHABAR NA KHAPE ISLIYE YEH STYLE BADIA HAI….GOOD WORK SIR.
    [/b] ;D;D;D:o

  2. Naseem akhtar

    May 27, 2011 at 11:28 am

    BAHUT KHOOB GAUTAM SAHAB PATRAKARON PAR SHIKNJA KASNE KE LIYE YE NAYA ROOP ACHA LAGA.

    THANO MEIN HO RAHI DEALINGON PAR PATRAKAR KUCH NA KARE ISKELIYE YE SAB KARNA KOI NAYI BAAT NAHI AB SARE PATRATAKAR AAPSE DAR GAYE HAIN

    JO CHAHO KARO PILIBHIT MEIN

    NASEEM
    REPORTER, PILIBHIT
    9258398555

  3. varun saxena

    May 29, 2011 at 6:58 am

    हम बातें तो खूब करते हैं और दूसरों को कम तथा खुद को सबसे बड़ा समझते हैं| संगठित होते नहीं, ऐसे में अफसरशाही और गुंडा तत्व व्यवस्था पर हावी होंगे ही| आम लोगों के पास केवल एकजुटता की ताकत है, लेकिन हम एकजुट भी नहीं होना चाहते| ऐसे में पिटने, कूटने और नौकरशाही के जाल में फंसने के अलावा और क्या रास्ता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...