: “प्राइम न्यूज’ का उद्घाटन आज : गुवाहाटी : “जनता की आवाज’ बनने के वादे के साथ राज्य में एक और निजी सैटेलाइट न्यूज चैनल आ रहा है। “प्राइम न्यूज’ नामक इस चैनल का आज मेघालय के राज्यपाल रंजीत शेखर मुसाहारी औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन में दी गई। असमिया और अंग्रेजी के इस 24×7 न्यूज चैनल के एडिटर-इन-चीफ मंजीत महंत व प्रबंध संपादक प्रांजल फूकन हैं।
संवाददाता सम्मेलन में राज्य में एक और न्यूज चैनल की जरूरत को रेखांकित करते हुए प्राइम न्यूज के एडिटर इन चीफ श्री महंत ने कहा कि एक स्वस्थ समाज के गठन तथा इसके सामग्रिक विकास में मीडिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। प्राइम न्यूज का भी लक्ष्य असम समेत पूरे पूर्वोत्तर का सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिक विकास है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मीडिया की मजबूती बहुत जरूरी है।
श्री महंत ने कहा कि प्राइम न्यूज राज्य का प्रथम न्यूज चैनल है जो हाई डेफिनेशन (एचडी) तकनीक से लैस है। यहां तक कि पश्चिम बंगाल में भी इस तकनीक का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि हालांकि देश में फिलहाल एचडी ट्रांसमिशन की सुविधा नहीं है, लेकिन आने वाले छह माह में इसके शुरू होने की संभावना है। श्री महंत ने कहा कि इसके अलावा चैनल कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक “लाइव व्यू’ का प्रायोगिक रूप से इस्तेमाल कर रहा है। इसके लिए फिलहाल एक यूनिट नियुक्त की गई है तथा यह प्रयोग सफल हुआ तो इसे विस्तार दिया जाएगा। इस तरह प्राइम न्यूज राज्य में सबसे उन्नत तकनीक का इस्तेमाल करने वाला चैनल है।
संवाददाता सम्मेलन में प्राइम न्यूज के प्रबंध संपादक श्री फूकन ने स्पष्ट किया कि उनका चैनल किसी खास व्यक्ति या राजनीतिक दल से प्रभावित नहीं है तथा वे केवल जनता के हित के लिए काम करेंगे। चैनल का उद्देश्य समाचार को उसी रूप में जनता तक पहुंचाना है, जैसा वह है। सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए सनसनी फैलाने का काम प्राइम न्यूज नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि चैनल द्वारा समाचार के साथ ही मनोरंजक कार्यक्रम भी प्रसारित किए जाएंगे।
इस अवसर पर चैनल के चीफ प्रोड्यूशर नव शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता प्रिंट मीडिया से ही शुरू हुई तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया उसका ही विकसित रूप है। इसलिए इलेक्ट्रानिक और प्रिंट दोनों स्वरूप का लक्ष्य, उद्देश्य तथा विचारधारा एक ही है। संवाददाता सम्मेलन में चैनल के उपाध्यक्ष गौतम झा भी मौजूद थे।












ayush kumar
May 28, 2011 at 3:24 pm
west bengal aur aasam news channel nikalne mai record bna rahe hain..roko bhai koi inhe…..
तांजी
June 1, 2011 at 11:28 am
;D;D>:(:o:o:P