Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

असम में भी गूंजी मजीठिया सिफारिश लागू करने की मांग

मजीठिया वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर आज पत्रकारों ने आज राज्य भर में धरना-प्रदर्शन किए और प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से लेकर असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को ज्ञापन देकर आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। असम ट्रिब्यून कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को ज्ञापन देकर सिफारिशों को राज्य में लागू करने के लिए पहल करने की मांग की।

मजीठिया वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर आज पत्रकारों ने आज राज्य भर में धरना-प्रदर्शन किए और प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से लेकर असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को ज्ञापन देकर आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। असम ट्रिब्यून कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को ज्ञापन देकर सिफारिशों को राज्य में लागू करने के लिए पहल करने की मांग की।

दूसरी तरफ जर्नलिस्ट यूनियन आफ असम, असम यूनियन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट, असम वर्किंग जर्नलिस्ट (उपसंपादक) संस्था तथा पीटीआई यूनियन आफ असम के साथ कई संगठनों ने गुवाहाटी प्रेस क्लब के सामने धरना दे कर अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा। इन संगठनों ने बाद में जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को ज्ञापन देकर मजीठिया आयोग की सिफारिशों को यथाशीघ्र लागू करने की मांग की। धरना देने वालों को कहना था कि अंग्रेजी अखबार टाइम्स आफ इंडिया, हिन्दी अखबार दैनिक जागरण और बांग्ला अखबार आनंद बाजार पत्रिका आयोग की सिफारिशों के खिलाफ माहौल बना रहा है और इससे समझने की जरूरत है।

उपसंपादकों की संस्था असम वर्किंग जर्नलिस्ट के वरिष्ठ सदस्य आर शर्मा ने आयोग की सिफारिशों को लागू करने में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए कहा कि आयोग की सिफारिशों की सबसे ज्यादा प्रासंगिकता यहां असम में है। क्योंकि यहां के भाषाई अखबार कर्मचारियों को बंधुआ मजदूर की तरह काम करवाते हैं और पत्रकारों की हैसियत एक चपरासी से कम नहीं है। जिन्हें अपनी नौकरी बचाने के लिए चाटुकारिता करती पड़ती है।

गुवाहाटी से नीरज झा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...