विकीलीक्स के संस्थापक-संपादक जूनियल असांजे ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी वेबसाइट को स्थायी तौर पर बंद किया जाता है तो वे बड़ी संख्या में गोपनीय सूचनाओं को रखने वाली डेटा की विशेष तकनीक ‘एनक्रिप्टेड की’ जारी कर देंगे.
एक समाचार चैनल के साथ बातचीत में असांजे ने कहा कि वह इन दिनों इंग्लैंड में नजरबंद हैं और यौन उत्पीड़न के मामलों में सुनवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं. अगर उनके वेबसाइट को बंद करने की साजिश की गई तो ‘एनक्रिप्टेट की’ जारी कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि पिछले दिनों विकीलीक्स ने अमेरिका के लाखों गोपनीय दस्तावेज जारी किया था. जिसके बाद पूरे विश्व में हलचल मच गई थी.
अंसाजे ने बताया कि इन सूचनाओं तक लगभग एक लाख लोगों की पहुंच है. हमें सिर्फ इतना ही करना होगा कि ‘एनक्रिप्टेड की’ गोपनीय दस्तावेज तक पहुंच के लिए पासवर्ड और जरूरी कोड इन लोगों को उपलब्ध करानी है. इसके बाद ये लोग सभी सूचनाओं को सार्वजनिक कर देंगे. इतने लोगों को अगर मार दिया जाए या फिर कैद कर लिया जाए तब हमें रोका जा सकेगा. अगर ऐसा होता है तो अब दूसरे लोगों को हमारी जिम्मेदारी संभालनी होगी.












madan kumar tiwary
February 1, 2011 at 3:22 am
असांजे की हिम्मत की दाद देनी चाहिये । एक आदमी दुनिया के सभी तानाशाहों के खिलाफ़ लड रहा है । उसके पे पाल एकांउंट और डायरे्क्ट मनी ट्रांस्फ़र को बंद कर दिया गया है । अमाजेन साईट ने भी उसे अपने यहां से हटा दिया है । वीकलिक्स को आर्थिक मदद न पहुंचे इसका पुरा प्रयास किया गया है । लेकिन असांजे डटा हुआ है । उसने तो ऐसी व्यवस्था की है की सैकडो श्रोतो से एनक्रिपटेड मैथेड से सुचना दी जा सकती है और सुचना देने वालों का पता भी नही लग पायेगा । यह सुविधा अमेरिका वासियों के लिये http://www.localleaks.com पर उपलब्ध कराई गई है , इस साईट पर कोई भी फ़ाईल लोड की जा सकती है । लेकिन बंधुओं आप कर्प्या हिंदुस्तानी मानसिकता से काम न लेंगे , गलत सलत फ़ाईल न भेजेंगे । अगर गलत सलत फ़ाईल या टिप्स देंगे तो सबसे बडी क्षति अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को पहूचायेंगे ।