
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : भारतीय जनसंचार संस्थान (आई.आई.एम.सी) के अध्यापकों और कर्मचारियों ने आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा पुराने पेंशन स्कीम को लागू करने में अड़ंगे डालने के खिलाफ परिसर में काला दिवस मनाया. उल्लेखनीय है कि हाल ही में केन्द्रीय प्रशासनिक पंचाट (कैट) ने संस्थान और मंत्रालय को तीन महीने के भीतर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने का निर्देश दिया था.
कर्मचारियों के एसोसिएशन के मुताबिक, कैट के फैसले के बाद संस्थान के सर्वोच्च प्रशासनिक निकाय, कार्यकारी परिषद ने भी अपनी 116 वीं बैठक में 23 जुलाई को सर्वसम्मति से पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने का फैसला किया था. लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय इसे लागू करने के बजाय तरह-तरह के अड़ंगे डालने में जुटा हुआ है. उल्लेखनीय है कि संस्थान के अध्यापक और कर्मचारी पिछले दो दशकों से पेंशन स्कीम लागू करने के लिए लड़ रहे हैं. इस सिलसिले में यह उल्लेख जरूरी है कि मंत्रालय ने भी 1987 में एक आदेश के जरिये संस्थान में पेंशन स्कीम लागू करने का निर्देश दिया था.
इम्प्लाई एसोशिएशन के सचिव जयराज द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी












vimal
December 9, 2010 at 1:44 pm
i m agree