Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आउटलुक हिंदी से नरेंद्र भल्ला व अजीत सिंह का इस्तीफा!

: हिंदुस्तान के सुशील सिंह वर कौशिक रंजन का तबादला: विवेक मिश्रा प्रभात खबर से जुड़े :  आउटलुक हिंदी से दो लोगों के इस्तीफ की खबर है. इनके नाम हैं नरेंद्र भल्ला और अजीत सिंह. नरेंद्र भल्ला आउटलुक हिंदी में स्पेशल करेस्पांडेंट थे. चर्चाओं के अनुसार आउटलुक मैग्जीन को मंथली किए जाने के बाद रिपोर्टिंग की संभावनाएं न देखकर नरेंद्र भल्ला और अजीत सिंह ने नई शुरुआत के इरादे से इस्तीफा दिया है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन भड़ास4मीडिया को जो पुख्ता जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पिछले साढ़े पांच वर्षों से आउटुलक हिंदी के साथ जुड़े रहे नरेंद्र भल्ला अब आउटलुक हिंदी के आफिस में नहीं आ रहे हैं. अजीत सिंह का भी आउटलुक हिंदी के आफिस आना-जाना बंद है.

नरेंद्र को आलोक मेहता आउटलुक में ले आए थे. समसामयिक विषयों की पत्रिका संचेतना, जिसके संपादक साहित्यकार महीप सिंह हुआ करते थे, से करियर की शुरुआत करने वाले नरेंद्र भल्ला थोड़े समय के लिए जनसत्ता में बतौर स्ट्रिंग रहे फिर नवभारत टाइम्स में काम किया. कन्हैया लाल नंदन, जिनकी हाल में ही डेथ हुई है, ने संडे मेल के चीफ एडिटर के दिनों में नरेंद्र भल्ला को संडे मेल का हिस्सा बनाया. यहां वे 1995 तक रहे. 1996 से 98 तक वे हिंदुस्तान टाइम्स के इवनिंग न्यूज के लिए नरेंद्र भल्ला ने काम किया. विभिन्न अखबारों में उन्होंने क्राइम रिपोर्टिंग व हाईकोर्ट की रिपोर्टिंग की. 1999 में वे जैन टीवी में स्पेशल करेस्पांडेंट के रूप में पहुंचे. करीब दो साल वह नलिनी सिंह के टीवी लाइव के साथ रहे जिसका कांट्रैक्ट सोनी टीवी से क्राइम की रीयल घटनाओं को शूट कर प्रसारित करने का था. नरेंद्र भल्ला नई शुरुआत किस रूप में और कहां से करने जा रहे हैं, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है. इस बारे में जानकारी के लिए नरेंद्र से संपर्क करने की कोशिश की गई पर संपर्क न हो सका. अजीत से भी संपर्क की कोशिश नाकाम रही.

हिंदुस्तान छपरा के ब्यूरो चीफ रहे कौशिक रंजन का तबादला कर उन्हें पटना बुला लिया गया है। वे सिटी डेस्क पर अपनी सेवाएं देंगे। बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सुशील सिंह को पटना से छपरा भेजा गया है। वे पहले भी करीब 8 वर्षों तक इस ब्यूरो में बतौर प्रभारी कार्य कर चुके हैं।

एक अन्य खबर के मुताबिक विवेक मिश्रा ने प्रभात खबर पटना से बतौर रिपोर्टर अपने करियर का आगाज किया है। विवेक माखनलाल पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...