Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

आखिरी छक्के ने ली क्रिकेट और धोनी की दीवानी सुधा की जान

[caption id="attachment_20038" align="alignleft" width="94"]सुधासुधा[/caption]विश्वकप क्रिकेट के फाइनल मैच का जबरदस्त रोमांच गाजीपुर की एक युवती पर भारी पड़ गया. क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कन साबित होने वाले टीम इंडिया के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी द्वारा फाइनल मैच के आखिरी ओवर में जड़े गये छक्के ने इस युवती की सांस रोक दी.

सुधा

सुधा

विश्वकप क्रिकेट के फाइनल मैच का जबरदस्त रोमांच गाजीपुर की एक युवती पर भारी पड़ गया. क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कन साबित होने वाले टीम इंडिया के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी द्वारा फाइनल मैच के आखिरी ओवर में जड़े गये छक्के ने इस युवती की सांस रोक दी.

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के पहराजपुर गांव में रहने वाले सीताराम की 17 वर्षीया पुत्री सुधा इंटर की छात्रा थी. सुधा की क्रिकेट में खास दिलचस्पी थी और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की वह दीवानी थी. विश्वकप के फाइनल मुकाबले वाली रात मैच को लेकर बेहद रोमांचित और उत्साहित सुधा अपने परिवार के साथ टीवी पर मैच देखते हुए टीम इंडिया की जीत की दुआंएं कर रही थी.

लेकिन बेहद रोमांचक इस मुकाबले में मैच के आखिरी ओवर में सुधा की नजरें टीवी पर टिकी थीं कि इसी दौरान धोनी के छक्के पर वो खुशी से उछल पड़ी. अचानक सुधा की धड़कने बेकाबू होने लगी और पलक झपकते ही उसने दम तोड़ दिया. इस घटना को सुनते ही गांव के तमाम लोग सकते में आ गए. सभी को मालूम था कि सुधा क्रिकेट और धोनी की दीवानी थी. लेकिन मैच का रोमांच और टीम इंडिया की जीत सुधा का दिल नहीं सम्भाल पाएगा, इसका गुमान किसी को न था. भारतीय टीम के जीत का जश्न मनाने के बजाए ग्रामीणों के बीच गम का माहौल नजर आ रहा है.

इस खबर से संबंधित वीडियो देखने के लिए क्लिक करें- आखिरी छक्के ने ली जान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. bhagirath @ Deepali

    April 5, 2011 at 2:02 pm

    Dhoni aur Cricket ki iss deewani ne world cup ki jeet to dekh hi li ab bhartiye Captain dhoni aur poori team ko sudha ke ghar jaana chahiye lekin aisa nahi hone wala kyu ki bhartiye team ko to ab daulat ke pankh lag gaye hain.

  2. bhagirath @ Deepali

    April 5, 2011 at 2:06 pm

    Cricket aur dhoni ki fan ya kahein deewani ne kam se kam bhartiye cricket team ko world Cup jeet-te hue to dekh liya ab indian captain aur poori indian cricket team ko sudha ki bhawnao ki kadra karte hue uske ghar jaana chahiye.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...