अभी तक आजतक वाले स्टिंग व पोलखोल खबरों के पर्याय माने जाते थे लेकिन बदले दौर में अब आजतक वालों का ही स्टिंग होने लगा है. खबर है कि आजतक के पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के ब्यूरो चीफ भूपेंद्र नारायण सिंह उर्फ भुप्पी एक गंभीर मामले में फंस चुके हैं. उन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री धूमल ने आरोप लगाया है कि भुप्पी ने उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की.
साथ ही यह भी कि कुछ खास लोगों के काम न करने पर कई तरह की उलटी-सीधी खबरें दिखाने की धमकी दी. बताया जाता है कि धूमल ने भुप्पी की पूरी बातचीत को रिकार्ड कर लिया और उस टेप को टीवी टुडे ग्रुप के मालिक अरुण पुरी के पास भेज दिया. अरुण पुरी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दो वरिष्ठों की एक जांच टीम बनाकर चंडीगढ़ रवाना कर दी है. सूत्रों का कहना है कि इस जांच टीम में एक सदस्य शैलेंद्र झा हैं. पता चला है कि भुप्पी की आवाज का सैंपल लिया जा रहा है ताकि आडियो टेप में उनकी आवाज को चेक किया जा सके.
उधर, भुप्पी के करीबी लोगों का कहना है कि धूमल ने खुद ही खबर न दिखाने के लिए प्रलोभन दिया था जिसे न स्वीकारे जाने पर चैनल प्रबंधन से उटपटांग शिकायत कर दी. धूमल की गड़बड़ियों से संबंधित कुछ कागजात भुप्पी के हाथ लगे हैं और इस पर भुप्पी स्टोरी कर रहे हैं, जिसे रुकवा पाने असफलल होते देख धूमल व उनके लोगों ने भुप्पी पर आरोप मढ़ दिया ताकि आजतक प्रबंधन भुप्पी पर कार्रवाई कर दे और खबर भी ड्राप कर दे.
पर दूसरी ओर के लोगों का कहना है कि भूपेंद्र नारायण सिंह बुरी तरह फंस चुके हैं. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि धूमल उनका स्टिंग कर लेंगे. यह भी कहा जा रहा है कि भूपेंद्र नारायण सिंह सिर्फ अकेले दोषी नहीं साबित होंगे, दिल्ली स्थित आजतक मुख्यालय के कुछ वरिष्ठ भी इस मामले में फंस सकते हैं. हालांकि पूरी तैयारी है कि दिल्ली के वरिष्ठों को बचा लिया जाए. इस प्रकरण में धूमल खेमा और भुप्पी खेमा, दोनों अलग-अलग बातें कर रहा है. दोनों की बातें एक दूसरे के खिलाफ हैं. सच्चाई क्या है, यह पता कर पाना फिलहाल मुश्किल है. संभवतः कुछ दिनों बाद इस प्रकरण की सच्चाई पर से पर्दा उठ सके.












abshek sharma
February 3, 2011 at 9:13 am
hi i.m.abshek sharma
hathras
munish
February 4, 2011 at 5:24 pm
>:( only profesonal jelisy nothing els…………
Ramesh Sharma
February 10, 2011 at 5:02 pm
इसमें कोई दो राय नहीं है कि हिमाचल में कोई गड़बड़ी न चल रही हो , कियुकी मैं भूपिंदर जी को अछि तरह से जानता हूँ वह कोई एसा गलत काम नहीं कर सकते जिससे उनके दामन पर दाग लग सके न हीं वह अपने प्रोफेशन से गदारी कर सकते है ! मैं दावे के साथ बोल सकता हूँ कि भूपी जी राजनिती का का ही शिकार हुए हैं चंडीगढ़ में भी उनके दोस्त कम दुश्मन ज्यादा हैं ! चंडीगढ़ में बेठे दुसरे चेनलों के लोग भी इनकी सफलता से जलते हैं ! जहाँ तक हिमाचल का सवाल है वहां पर भी आये दिन घोटाले होते रहते है और उनको उजागर करने वालों कि आवाज को दबा दिया जाता है ! यहीं हाल भूपी जी के साथ हुआ है !
Rakesh Kumar, Chandigarh
February 11, 2011 at 12:10 pm
mein Bhupee ko bachpan se janta hoon wah god fearing man he jo iljam us per lagaqye gayen woh bilkul galat aur be bunyadi hein yeh jo uper bathe channel malik apna channel challene ke liye politicians se paise late hein aur a sharif bande ko shikar bana kar fasaten hein jo log ase kam karte hein later or sooner god ke najraon or uske mar se kabhe nahin bach payegen iske saja mata baglamukhi unko jaroor degi best of luck bhupee hum ne ase bando ke ase tese kar dene hein bake bhagwan in ko jaldi he saja suna dega
Rakesh Kumar, Chandigarh
February 11, 2011 at 12:14 pm
Bhuppe is inocent
Sanjay Upadhyay
February 13, 2011 at 4:32 am
Pahli najar se yahi lagta hai ki Bhuppi ko phsaya gaya hai. Isliye kahte hain ki Rajneeti bahut Gandi cheej hai. Mujhe to lagta hai ki neta log usko nokri se nikalwa denge. Koi chamatkar hi usko bacha sakta hai. meri shubhkamna uske sath hai.
anil kumar
February 14, 2011 at 11:52 am
भूपेंद्र जी को सलाम सर में हमेशा आप के साथ हु और रहूगा किउकी मेरे से जियादा आपको कोई भी नहीं जानता किउकी में तीन साल आपके साथ रहा हु चाहे ड्राईवर बन कर पर में यह दावा करता हु आपकी ईमानदारी एक दिन रंग लाये गी पर मेरे को दुःख इस बात का है की आपके चंडीगढ़ के दफ्तर वाले आपके शुभचिंतक नहीं निकले भड़ास में जब अपने अरुण पूरी को पत्तर लिख था तो चंडीगढ़ ऑफिस के कुछ लोग आपके जाने की पार्टी कर रहे थे तो कोई अपने स्ट्रिंगरो को फ़ोन करके यह कह रहा था की अब में ब्यूरो चीफ हु .
satya prakash
February 17, 2011 at 2:50 pm
Bhupendra ji aaj kal politicains aur maalik ka jab sidha dealing ho raha hai toh hum jaisey logo ko koi bhi mohra bana sakta hai ye sazzish hai