Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

”आजतक” ने ”आजतक हरियाणा” के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

हरियाणा के सिरसा जिला में ‘‘आज तक हरियाणा‘‘ नाम से एक सांध्य दैनिक समाचार पत्र पर आजतक टीवी न्यूज चैनल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बंद करवा दिया है। चैनल की तरफ से इसके संपादक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से आजतक हरियाणा के नाम से सिरसा में समाचार पत्र छपता था, जिसमें ‘‘आजतक‘‘ चैनल की आईडी कॉपी किया हुआ था। समाचार पत्र और ऑफिस के आगे बोर्ड पर भी आजतक का स्लोगन बडे़-बडे़ अक्षरों में छपा हुआ था।

हरियाणा के सिरसा जिला में ‘‘आज तक हरियाणा‘‘ नाम से एक सांध्य दैनिक समाचार पत्र पर आजतक टीवी न्यूज चैनल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बंद करवा दिया है। चैनल की तरफ से इसके संपादक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से आजतक हरियाणा के नाम से सिरसा में समाचार पत्र छपता था, जिसमें ‘‘आजतक‘‘ चैनल की आईडी कॉपी किया हुआ था। समाचार पत्र और ऑफिस के आगे बोर्ड पर भी आजतक का स्लोगन बडे़-बडे़ अक्षरों में छपा हुआ था।

जानकारी के अनुसार अखबार के प्रमुख संपादक अंजनी गोयल नामक शख्स ने यह अखबार शुरू कर रखा था। आजतक का स्लोगन, आईडी की कॉपी करने की वजह से आजतक ने अंजनी गोयल पर आईपीसी की धारा 420 का मामला दिल्ली में दर्ज करवा दिया है और इस सामाचार पत्र के संपादक अंजनी गोयल को नोटिस भिजवा दिया। आजतक के जीएम पुनीत ने स्पष्ट किया है कि अंजनी गोयल नाम का ये शख्‍स गैरकानूनी तौर पर अपने समाचार पत्र में आज तक के स्लोगन का इस्तेमाल करता था। साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि सिरसा से आज तक के संवाददाता बलजीत सिंह है।

उधर, आरएनआई ने भी स्पष्ट कर दिया है कि उन्‍होंने आजतक हरियाणा के नाम की गलती से अनुमति दी थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत नोटिस देकर इस नाम से अखबार ना छापने को कहा था। इसके बावजूद पेपर छापना कानूनी जुर्म है। इस बात पर आरएनआई भी जांच करेगा। फिलहाल आज तक द्वारा दर्ज करवाए गए 420 के मामले में अंजनी गोयल को दिल्ली कोर्ट में 26 सिंतंबर को पेश होने का नोटिस मिला है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. anant maheshwari

    September 18, 2011 at 3:16 pm

    thik isi tarah bhopaal se abhiyaan aaj tak nikal rha hai . aaj tak ne thik kaaryvaahi ki . ab dusri kaaryvaahi ki jarurat hai .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...