Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

आज होगी डा. हरीराम त्रिपाठी की एंजियोप्‍लॉस्‍टी

हरिरामलखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हरीराम त्रिपाठी को राजधानी दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट में एंजियोप्लास्टी के लिए दाखिल कराया गया है। सोमवार को देश के जाने माने कॉर्डियोलोजिस्ट डॉ. अशोक सेठ उनकी एंजियोप्लास्टी करेंगे। डॉ. सेठ एस्कॉर्ट हॉस्पिटल के चेयरमैन भी हैं।

हरिरामलखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हरीराम त्रिपाठी को राजधानी दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट में एंजियोप्लास्टी के लिए दाखिल कराया गया है। सोमवार को देश के जाने माने कॉर्डियोलोजिस्ट डॉ. अशोक सेठ उनकी एंजियोप्लास्टी करेंगे। डॉ. सेठ एस्कॉर्ट हॉस्पिटल के चेयरमैन भी हैं।

डॉ. त्रिपाठी की एंजियोप्लास्टी जिस तकनीक से की जा रही है, वह बिलकुल आधुनिक है और अभी तक दुनिया में इस तकनीक से केवल 250 एंजियोप्लॉस्टी ही हुई हैं। इस तकनीक से एंजियोप्लॉस्टी का उत्तर प्रदेश का यह पहला मामला होगा। इससे पहले डॉ. त्रिपाठी को लखनऊ में विगत 14 जनवरी की रात में अचानक दिल का दौरा पड़ा था। परिजन उन्हें तत्काल लॉरी हॉस्पिटल ले गए, जहां तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें डिवाइन हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से भी राहत नहीं मिलने पर परिजन उन्हें विमान से एस्कॉर्ट ले गए, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

डॉ. सेठ और उनकी टीम के सदस्य डॉ. नीरव व डॉ. सुनील बराबर डॉ. त्रिपाठी की निगरानी कर रहे हैं। डॉ. त्रिपाठी वरिष्‍ठ पत्रकार हैं तथा कई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से 1971 में बीटेक किया था। पत्रकारिता में गहन रूचि ही डॉ. त्रिपाठी को इंजीनियरिंग के क्षेत्र से सामाजिक सरोकार रखने वाले क्षेत्र पत्रकारिता में ले आयी।

डॉ. त्रिपाठी रायबरेली-अमेठी में पीटीआई संवाददाता के रूप में 25 वर्षों तक काम कर कर चुके हैं। वह देश के उन गिने चुने पत्रकारों में से हैं, जिन्होंने इन्दिरा-राजीव गांधी की कवरेज बेहद करीब से की है। पीटीआई के बाद डॉ. त्रिपाठी स्वतंत्र पत्रकार के रूप में मीडिया जगत में अपना योगदान देते रहे हैं। वह राजधानी दिल्ली सहित, नोएडा, गाजियाबाद के पत्रकारिता संस्थानों में शिक्षण कार्य से भी जुड़े हैं। साभार : आईपीएन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. B4M

    January 24, 2011 at 8:21 am

    डा. हरीराम त्रिपाठी जी की एंजियोप्‍लॉस्‍टी सफल रही है. उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना करते हैं. भगवान उन्‍हें दीर्घायु बनाएं.

  2. JITENDRA TRIPATHI

    January 26, 2011 at 1:04 pm

    sir jankari hui ki apki anjioplasty safal aur surakshit ho gayi hai. sunkar khushi hui. bas intezaar hai ki kab aap ayen aur apse milkar apko apni akhon se dekhon.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...