आरएन तिवारी ने पर्ल न्यूज नेटवर्क में बतौर हेड – आपरेशंस के पद पर ज्वाइन किया है। श्री तिवारी ने प्रिंट मीडिया में अपना करियर जनवरी 1979 में शुरू किया और हाल-फिलहाल इंडिया न्यूज व आज समाज में कार्यरत थे। यहां वो एक साल रहे। आरएन तिवारी नई दिल्ली स्थित इंडिया बुक हाउस में तीन वर्षों तक मैग्जीन डिवीजन के सेल्स डिपार्टमेंट में इंचार्ज रहे। दिल्ली प्रेस में साढ़े तीन वर्ष सरकुलेशन के डिप्टी हेड रहे। मित्र प्रकाशन, इलाहाबाद में 9 वर्षों तक सरकुलेशन हेड रहे। मित्र प्रकाशन के बैनर तले माया, मनोहर कहानियां जैसी पत्रिकाएं प्रकाशित होती रही हैं।
इलाहाबाद में ही भार्गवा एंड भार्गवा की मैग्जीनों फैंटेसी, डाट नेट और न्यूज लीड के जनरल मैनेजर रहे। श्री तिवारी ने चार वर्षों तक लोकायत में जीएम पद पर सफलतापूर्वक दायित्वों का निर्वाह किया। श्री तिवारी अब पर्ल न्यूज नेटवर्क में हेड – आपरेशंस पद पर नई पारी शुरू कर रहे हैं, इसके लिए शुभकामनाएं।











