Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आलोक भदौरिया के भास्कर से इस्तीफे और नीरजकांत राही के तबादले की खबर गलत

दैनिक भास्कर के नेशनल ब्यूरो में बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में काम कर रहे आलोक भदौरिया के इस्तीफा देने और अमर उजाला ज्वाइन करने की खबर गलत है. साथ ही यह खबर भी फिलहाल अपुष्ट है कि अमर उजाला, मुरादाबाद के एडिटर नीरजकांत राही का तबादला नोएडा कर दिया गया है. भड़ास4मीडिया की तहकीकात में पता चला कि आलोक भदौरिया अब भी दैनिक भास्कर के साथ हैं.

दैनिक भास्कर के नेशनल ब्यूरो में बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में काम कर रहे आलोक भदौरिया के इस्तीफा देने और अमर उजाला ज्वाइन करने की खबर गलत है. साथ ही यह खबर भी फिलहाल अपुष्ट है कि अमर उजाला, मुरादाबाद के एडिटर नीरजकांत राही का तबादला नोएडा कर दिया गया है. भड़ास4मीडिया की तहकीकात में पता चला कि आलोक भदौरिया अब भी दैनिक भास्कर के साथ हैं.

भड़ास4मीडिया ने उनसे जब संपर्क किया तो उन्होंने इस्तीफे की खबरों को अफवाह और निराधार बताया. उधर नीरजकांत राही से जब भड़ास4मीडिया ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि अब तक उनके पास उनके तबादले के बारे में कोई आदेश नहीं आया है. साथ ही यह भी कहा कि हर महीने दो महीने पर कुछ लोग उनके तबादले की खबर उड़ाते हैं. तबादला एक रुटीन प्रासेस है. अगर ऐसा कोई आदेश आता है तो उसका अनुपालन किया जाएगा. नीरजकांत राही ने बताया कि वे अब भी अमर उजाला, मुरादाबाद आफिस में बैठे हैं और अपना काम कर रहे हैं.

ज्ञात हो कि भड़ास4मीडिया पर इससे पहले खबर का प्रकाशन किया गया था कि आलोक भदौरिया अमर उजाला, मुरादाबाद के नए एडिटर बनेंगे और अभी तक काम कर रहे नीरजकांत राही का तबादला नोएडा आफिस के लिए कर दिया गया है. इस खबर का प्रकाशन एक मेल से आई सूचना के आधार पर भड़ास4मीडिया टीम के सदस्यों ने संबंधित पक्षों से बिना बातचीत किए और बिना पुष्ट किए कर दिया. इससे हुई परेशानी के लिए हम आलोक भदौरिया और नीरजकांत राही से क्षमा चाहते हैं. -एडिटर, भड़ास4मीडिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...