Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आलोक मेहता नई दुनिया में

आलोक मेहताः नई पारीविख्यात पत्रकार आलोक मेहता ने आउटलुक हिंदी को बाय बाय बोल दिया है। वे इस मैग्जीन के संपादक थे। उन्होंने अब फिर से अखबार में वापसी की है।

आलोक मेहताः नई पारीविख्यात पत्रकार आलोक मेहता ने आउटलुक हिंदी को बाय बाय बोल दिया है। वे इस मैग्जीन के संपादक थे। उन्होंने अब फिर से अखबार में वापसी की है।

आउटलुक के पहले आलोक मेहता दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली के संपादक हुआ करते थे। आलोक मेहता अब नई पारी मध्य प्रदेश के अखबार नई दुनिया के साथ खेलेंगे जो अब नव दुनिया नाम से राजधानी दिल्ली में प्रकाशन की तैयारी कर रहा है। श्री मेहता इस अखबार के प्रधान संपादक बनाये गए हैं। नई दुनिया भोपाल में नव दुनिया के नाम से ही प्रकाशित हो रहा है।  

दूसरी सूचना ये है कि राज एक्सप्रेस के अब  मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से प्रकाशित किए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए भर्तियां और अन्य दूसरी तैयारियां चालू हैं। खबर है कि राज एक्सप्रेस जुलाई महीने में जबलपुर के मार्केट में आ जाएगा। इस संस्करण के लिए संपादक का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है। फिलहाल संपूर्ण जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस के ग्रुप रीजनल हेड अरविंद निभायेंगे।

चर्चा तो ये भी है कि हरिभूमि भी अब जबलपुर से अपना संस्करण निकालने की तैयारी शुरू कर चुका है। इसके लिए उसने बाकायदे आफिस वैगरह ले लिया है।  

ये खबरें B4M को एक मेल के जरिए उपलब्ध कराई गई हैं। अगर आपको उपरोक्त खबरों के बाबत कुछ कहना हो तो आप मेल [email protected] या [email protected] पर भेज सकते हैं। आपके सुझावों, विचारों, आपत्तियों का हर पल स्वागत रहेगा और हम उसके अनुरूप खुद को अपडेट करते रहेंगे।

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...