Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

आशीर्वाद के राजभाषा पुरस्कार समारोह में हुआ ‘मीडिया डायरेक्टरी’ का विमोचन

मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे व कल्याण के समस्त मीडिया जगत को एक सूत्र में पिरोने वाली अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित “मीडिया डायरेक्टरी” का विमोचन 19 नवंबर को फिल्म प्रभाग में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) तथा फिल्म प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में 19वाँ आशीर्वाद राजभाषा पुरस्कार-2010 हेतु आयोजित विशेष सम्मान समारोह में इस डायरेक्टरी का विमोचन दोपहर का सामना के कार्यकारी संपादक प्रेम शुक्ल तथा अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन नसीम सिद्दीकी ने किया।

मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे व कल्याण के समस्त मीडिया जगत को एक सूत्र में पिरोने वाली अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित “मीडिया डायरेक्टरी” का विमोचन 19 नवंबर को फिल्म प्रभाग में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) तथा फिल्म प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में 19वाँ आशीर्वाद राजभाषा पुरस्कार-2010 हेतु आयोजित विशेष सम्मान समारोह में इस डायरेक्टरी का विमोचन दोपहर का सामना के कार्यकारी संपादक प्रेम शुक्ल तथा अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन नसीम सिद्दीकी ने किया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष व नूतन सवेरा के संपादक नंदकिशोर नौटियाल, मुंबई मित्र/वृत्त मित्र के समूह संपादक अभिजीत राणे, नृत्य साम्राज्ञी सितारा देवी, एमटीएनएल के महाप्रबंधक(प्रशासन) अरुण कुमार सक्सेना, फिल्म प्रभाग (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय) के महानिदेशक कुलदीप सिन्हा, प्रसार भारती (केंद्रीय विक्रय एकांश) के निदेशक मुकेश शर्मा, नीटी के राजभाषा अधिकारी सुरेशचंद्र जैन, आईडीबीआई बैंक के महाप्रबंधक (राजभाषा) डॉ. सुनील कुमार लाहोटी, आशीर्वाद के निदेशक डॉ. उमाकांत बाजपेयी तथा चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल, कोश के संपादक आफताब आलम, सहायक संपादक राजेश विक्रांत व अखिलेश मिश्र, आदि सहित मीडिया व साहित्य जगत के गणमान्य व्यक्ति तथा सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

गौरतलब है कि आफताब आलम द्वारा संपादित इस डायरेक्टरी में मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण आदि से प्रकाशित समाचारपत्र-पत्रिकाओं, समाचार चैनलों, इंटरनेट चैनलों व उनमें कार्यरत पत्रकारों के नाम, पते, संपर्क नंबर, ई-मेल के जरिए एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया गया है। साथ ही इसमें प्रेस संगठन, पत्रकारिता महाविद्यालय, जनसंपर्क एजेंसियाँ, विज्ञापन एजेंसियाँ, आरएनआई हेल्पलाइन, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल, नगरसेवक, महानगरपालिका प्रशासन, पुलिस प्रशासन, आदि की जानकारियों को प्रकाशित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन अनंत श्रीमाली तथा डॉ. संजीव पाठक ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...