प्रभात खबर, पटना में कार्यरत आशीष झा ने संस्थान को टाटा बाय बाय बोलकर अब नई दिल्ली की राह पकड़ ली है। उन्होंने देशबंधु के राष्ट्रीय संस्करण में ज्वाइन कर लिया है। वे सेंट्रल डेस्क का काम देखेंगे। पिछले दिनों देशबंधु से विनीत उत्पल के राष्ट्रीय सहारा, नई दिल्ली ज्वाइन करने के चलते यह स्थान खाली हुआ था। प्रभात खबर, दिल्ली कार्यालय से भी एक पत्रकार के देशबंधु ज्वाइन करने की खबर है।
अनिल पाठक प्रभात खबर को छोड़कर अब देशबंधु को सवाएं देंगे। वे देशबंधु के राष्ट्रीय संस्करण के विचार के पेज को देखेंगे। इससे पहले प्रभात खबर के दिल्ली आफिस से पूनम सिंघल ने देशबंधु ज्वाइन किया।











