नई दिल्ली। योग गुरू बाबा रामदेव की दुनिया केवल योग तक सीमित नहीं है। बाबा और उनके सहयोगी योग सिखाने के अलावा आयुर्वेद उत्पादों, दवाईयों का व्यापार के साथ भक्ति चैनल से लाभ कमा रहे हैं। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के मुताबिक बाबा के विवादित सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की वैदिक ब्राडकास्टिंग लि. के आस्था चैनल में 99.9 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
जानकारी के अनुसार बालकृष्ण चैनल के कुल आठ लाख इक्विटी शेयर्स में से 7 लाख 99 हजार 250 शेयर्स में हिस्सेदार है। बाकी के शेयर बाबा के एक अन्य सहयोगी मुक्तानंदजी के पास हैं। हालांकि इस ब्यौरे में बालकृष्ण और मुक्तानंदजी ने अपने पिता का नाम नहीं बताकर खुदको स्वामी शंकर देव के शिष्य बताया है।
इसके अलावा पातंजलि आयुर्वेद लि. में बालकृष्ण की 92 फीसदी की हिस्सेदारी है। 3.47 करोड़ के शेयर्स में से उनके पास 3.10 करोड़ के शेयर्स हैं। बाकी शेयर्स स्कॉटलैंड के श्रवण पोद्दार और उनकी पत्नी सुनीता पोद्दार के पास हैं। गौरतलब है कि पोद्दार दंपत्ति ने रामदेव को एक आईलैंड उपहार में दिया था। गौर करने लायक बात यह है कि किसी भी कंपनी ने बाबा की हिस्सेदारी नहीं है।












धीरेन्द्र
June 11, 2011 at 3:53 pm
तो इससे कौन सी आफत आ गयी
shyam ratan sharma
June 11, 2011 at 5:22 pm
kendra ki congras sarkar ne hindustan ke aam nagrik ke saath dhoka kiya santo par hua atyachar jo desh ki pahchan hai unke saath azadi ke baad se yesa hi hua hai or aage bhi hodo aam jan ko or har hindustani ko es bbat se sabak lena chahiye
jai sankare
June 15, 2011 at 7:51 am
अगर देखा जाये तो भारत में सबसे जादा अमीर साधू बाबा ही है ये देश कि जनता को धोका दे कर करोडो रूपये कमा रहे है महगी गाडीओ आलिसान महलो में रहे रहे है । और जनता को धोका दे रहे है आम जनता की आशरम बनाने के नाम पर जमीने छुडा रहे है कोई योग गुरू बनता है । कोई आर्ट गुरू कोई ग्रहस्थ संत बन कर भारत के तलाबो में ट्रको मिट्टी डाल रहे है । सब माया है । माहत्मा बो होता है जो सब कुछ त्याग कर जन कल्याण मे लग जाये जैसे गोत्म बुध्द महावीर इन्होने सब कुछ त्याग कर जन कल्याण किया और आज देखा जाये तो कोई ऐसा बाबा संत नही मिलेगा जीसके पास सब कुछ रहा हो वो उसे त्याग कर संत या बाबा बना हो । आसाराम बापु , रावतपुरा सरकरार ,रामदेब ,रविशंकर ,देव प्रभाकर शास्त्री आदि इनकी संमपती की चाज की जाये तो जनता को पता चलेगा की पहले ये सब सडक पती थे आत अरब पती है ।
जय श्रीराम संतय की विजय हो ठोगीयो का नाश हो
karmveer
September 21, 2011 at 8:09 am
kya ho gaya to jo mantri[neta] log dookadadi karte hane unkhe virood mai koi nahi jata hae fer ramdev baba or bal krishna khe kelaf kyu? :