खबर है कि पिछले 5 साल से इंडिया टुडे के भोपाल ब्यूरो में संवाददाता के पद पर कार्यरत अम्बरीश मिश्र पर प्रबंधन की नजर टेढ़ी हो गई है. अंबरीश की नौकरी खतरे में बताई जाती है. सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि अंबरीश को इस्तीफा देने के लिए कह दिया गया है. अम्बरीश मिश्र को हटाये जाने के कयास काफी दिनों से लगाये जा रहे थे. बताया जाता है कि इंडिया टुडे प्रबंधन उनके परफार्मेंस से खुश नहीं है.
मध्य प्रदेश सरकार में अच्छे रिश्ते रखने वाले अंबरीश के लिए कोई बड़ी स्टोरी न कर पाना खतरनाक साबित हुआ है. साप्ताहिक होते हुए भी इंडिया टुडे में माह में कोई एकाध समाचार ही उनका दिखाई देता था. इसलिए जब आकलन किया गया तो प्रबंधन ने उन्हें अनुपयोगी पाया और बाहर का रास्ता दिखा दिया. अम्बरीश को नीरज मिश्र की जगह लाया गया था. नीरज मिश्र इंडिया टुडे के मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ संस्करण की शुरुआत के बाद कुछ दिन ही भोपाल रह सके थे क्योंकि उन पर कुछ आरोप लगे थे. लेकिन उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए इंडिया टुडे प्रबंधन ने उन्हें बाहर करने की जगह दिल्ली बुला लिया था जहां से उन्होंने कुछ दिन बाद ही इस्तीफ़ा देकर हिंदुस्तान टाइम्स की राह पकड़ी थी.
सूत्रों के मुताबिक अम्बरीश मिश्र ने दूसरी नौकरी खोजने के लिए कुछ समय मांगा है और छुट्टी पर चले गए हैं. इस पूरे प्रकरण पर अंबरीश का मोबाइल नंबर न होने से उनकी बात न हो सकी. अगर अंबरीश अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो स्वागत है. वे अपनी बात नीचे दिए गए कमेंट बाक्स में लिखकर या [email protected] पर मेल करके कह सकते हैं.












raja
January 11, 2011 at 3:36 am
source–shaym ke lal hain
ravindra jain
January 10, 2011 at 2:14 pm
amrish ji ka hataya jana dukhad hai. editor badalne se reporter nahi badalna chahiye. ravindra jain
Mukesh
January 9, 2011 at 4:29 pm
Ye to bahut bura huaa bhayee.
shakeel
February 1, 2011 at 5:00 pm
भोपाल में रहकर अंबरीश भी दलाल हो गए थे।