: सुफल फिर भेजे गए दिल्ली : विनीत, आशीष व रश्मि की नई पारी : इंडिया न्यूज हरियाणा चैनल से एंकर रीना लांबा के इस्तीफा देने की सूचना है. वे करीब एक साल से इस चैनल के साथ थीं. उससे पहले वे एमएच1 न्यूज और लहरें में रहीं हैं. रीना के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रज्ञा टीवी ज्वाइन कर लिया है.
यूनीवार्ता, वाराणसी में कार्यरत सुफल कुमार को फिर दिल्ली बुला लिया गया है. वे पहले भी कई वर्षों तक दिल्ली में थे और कुछ महीनों पहले उन्हें वाराणसी भेजा गया था. सुफल कुमार ने बनारस से ही पत्रकारिता की डिग्री ली और इसी शहर से पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की.
अमर उजाला, गाजियाबाद के रिपोर्टर विनीत कुमार ने गाजियाबाद में ही हिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया है. उधर, हिंदुस्तान, गाजियाबाद में कार्यरत आशीष मणि ने इस्तीफा देकर अमर उजाला, बुलंदशहर के साथ नई पारी की शुरुआत की है.
मिड-डे, दिल्ली में कार्यरत रश्मि शर्मा इस्तीफा देकर एचटी ग्रुप की वेबसाइट के साथ जुड़ गई हैं. उन्होंने सीनियर कापी एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है.












sanju
November 26, 2010 at 1:56 pm
Your choice is EXTRAORDINARY.
Best of luck for your new job.