Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

‘इतिहास पुरुष राजा मानसिंह तोमर’ पर मीडिया विमर्श

पुस्‍तकग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्‍थान, ग्‍वालियर द्वारा मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक आरएमपी सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तक – ”इतिहास पुरुष राजा मानसिंह तोमर” पर मीडिया विमर्श का आयोजन किया गया. इस आयोजन के मुख्य अतिथि स्पेशल अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ( sada) के चेयरमेन जयसिंह कुशवाहा थे. अध्यक्षता मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ के चेयरमेन अरुण सिंह तोमर ने की. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुस्तक के लेखक मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक आरएमपी सिंह थे.

पुस्‍तकग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्‍थान, ग्‍वालियर द्वारा मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक आरएमपी सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तक – ”इतिहास पुरुष राजा मानसिंह तोमर” पर मीडिया विमर्श का आयोजन किया गया. इस आयोजन के मुख्य अतिथि स्पेशल अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ( sada) के चेयरमेन जयसिंह कुशवाहा थे. अध्यक्षता मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ के चेयरमेन अरुण सिंह तोमर ने की. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुस्तक के लेखक मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक आरएमपी सिंह थे.

कार्यक्रम के आयोजक ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्‍थान के अध्यक्ष वरिष्‍ठ पत्रकार देव श्रीमाली ने विमर्श के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजा मानसिंह तोमर जो अभी तक संगीत सम्राट तानसेन और अपनी प्रेयसी मृगनयनी से प्रेम संबंधों के लिए ही जाने जाते थे, लेकिन आरएमपी सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तक – ”इतिहास पुरुष राजा मानसिंह तोमर” ने उनके समग्र जीवन को रेखांकित किया है. पुस्तक से पता चलता है कि ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर महान पराक्रमी, जन हितैषी और संस्कृति के पोषक और लोक भावनाओं का सम्मान करने वाले व्यक्तित्व के धनी थे. मीडिया विमर्श का विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार और ग्वालियर प्रेस क्लब के सचिव राकेश अचल ने किया.

नई दुनिया के संपादक डॉ. राकेश पाठक ने कहा की राजा मानसिंह पर लिखी यह किताब एक ऐतिहासिक दस्तावेज है और पत्रकारों के लिए के सन्दर्भ ग्रन्थ साबित होगी. पुस्तक के लेखक मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक आरएमपी सिंह ने कहा कि उनकी किताब राजा मानसिंह तोमर और समकालीन इतिहास पर शोध का नया रास्ता खोलती है और उम्मीद की जाती है की आगे आने वाले लेखक इस पर और प्रकाश डालेंगे.

मीडिया विमर्श में वरिष्ट पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय (पायोनियर), वरिष्‍ठ पत्रकार डॉ. सुरेश सम्राट, आलोक पंड्या (ईटीवी), नासिर गोरी (आईबएन7), सुनील पाठक (सीएनएन),  मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के महासचिव राजेश शर्मा, राजेश मंगल तथा फ्री प्रेस के सत्यप्रकाश ने अपने विचार व्यक्त किये.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Dandwate

    January 7, 2011 at 7:18 am

    Dear Devshrimali ,
    One more feather in your crown ….. Congrates

  2. Devang

    January 7, 2011 at 6:00 am

    Bahut achhe sahab:)hamari photo nahi aai>:(

  3. deepak

    January 6, 2011 at 1:45 pm

    dev ji,
    badhai ho. aap gwalior me lagatar rachnatmak karyakram kara rahe hai. ye ek achchhi pahal hai.
    deepak shrma , jabalpur

  4. vinod tiwari

    January 6, 2011 at 1:51 pm

    [b[b]]Dev Bhaisahab gwalior mein aapke aayojan hamesha sabhi ke liye khaskar journalist ke liye kafi upyogi hote hain….ummed hai ki bhavishya mein aap gwalior se bahar bhi pradesh mein aise rachnatmak ayojan karte rahenge….ek baar punaah badhaiiii..[/b]

    Vinod Tiwari
    Bhopal

  5. vivek awasthi

    January 6, 2011 at 1:53 pm

    apne dukandar patrakaro ke muh band kar diye…badhaiiiii apko

    vivek awasthi
    Bhind(mp)

  6. rajesh tomar

    January 6, 2011 at 1:55 pm

    dev srimali ji ne ek teer se do nishane sadhe hain…ek to raja man singh aur dusare rmp singh….kya baat hai……..congrats .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...