इलाहाबाद। बनारस के बाद अब यहां भी अखबारों में प्राइस वार शुरु हो गया है। टाइम्स आफ इंडिया की ओर से 395 रुपये में पूरे नौ माह तक अखबार पढ़ाने की स्कीम आ जाने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स की कमर टूट गयी है। इस तरह टाइम्स आफ इंडिया की ओर से 45 रुपये में पूरे माह अखबार पढ़ाने की योजना पाठकों के सामने रख देने से ग्राहक इस अखबार को लेने के लिए आपाधापी मचाने लगे हैं।
इस समय हिंदुस्तान टाइम्स 111 रुपये पूरे माह का पड़ रहा है। इसी तरह इलाहाबाद में अमर उजाला की ओर से शनिवार-रविवार का अखबार दो रुपये कर देने से जागरण और हिंदुस्तान अखबार पर असर पड़ना शुरु हो गया है। इस प्रकार अब बनारस के बाद इलाहाबाद में भी अखबारों के बीच प्राइस वार शुरु हो गया है। साभार : पूर्वांचल दीप डॉट कॉम











