Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ईएमएस ने अपना नेट टीवी लांच किया

ईएमएसदेश की पहली सेटेलाइट आधारित न्यूज एजेंसी एक्सप्रेस मीडिया सर्विस (ईएमएस) समूह अब नए सोपान के रूप में ईएमएस टीवी लेकर आया है। समूह के प्रबंध निदेशक सनत कुमार जैन के अथक प्रयासों और कर्मठ सहयोगियों की समर्पित टीम ने ईएमएस समूह को नयी बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। ईएमएस टीवी इंटरनेट तथा मोबाइल पर दिखाया जाएगा। इंटरनेट पर www.emstv.in पर लॉग इन करते आपको उन शहरों-कस्‍बों की ऐसी खबरें देखने को मिलेंगी, जिसे अब तक टीवी चैनलों पर अछूत माना जाता रहे हैं।

ईएमएसदेश की पहली सेटेलाइट आधारित न्यूज एजेंसी एक्सप्रेस मीडिया सर्विस (ईएमएस) समूह अब नए सोपान के रूप में ईएमएस टीवी लेकर आया है। समूह के प्रबंध निदेशक सनत कुमार जैन के अथक प्रयासों और कर्मठ सहयोगियों की समर्पित टीम ने ईएमएस समूह को नयी बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। ईएमएस टीवी इंटरनेट तथा मोबाइल पर दिखाया जाएगा। इंटरनेट पर www.emstv.in पर लॉग इन करते आपको उन शहरों-कस्‍बों की ऐसी खबरें देखने को मिलेंगी, जिसे अब तक टीवी चैनलों पर अछूत माना जाता रहे हैं।

ईएमएस समूह ने मप्र से 21 वर्ष पूर्व समाचार पत्र के प्रकाशन से कार्य शुरू किया था। विगत 21 वर्षों में इस मीडिया समूह ने केवल पत्रकारिता के क्षेत्र को केन्द्र बिन्दु बनाकर क्षेत्रीय एवं प्रादेशिक समाचार पत्रों, समाचारों, छायाचित्रों विशेष रूप से भारतीय भाषाओं में समाचारों को राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया है। इस समूह से हजारों पत्रकारों तथा कम्प्यूटर आपरेटरों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय मीडिया में विशिष्ठ पहचान बनाई है। ईएमएस अकादमी के माध्यम से हिंदी भाषा में कोर्स का प्रकाशन तथा कम्प्यूटर पर विद्यार्थियों को पत्रकारिता के गुण सिखाते हुए सारे देश में विशाल नेटवर्क खड़ा किया है। www.emstv.in तथा www.emsindia.com नाम के पोर्टल के जरिये देश भर की तमाम जानकारियों को महज एक क्लिक पर एक ही जगह हासिल किया जा सकता है। देश में पहली बार हिंदी का ज्ञान रखने वाले 100 फीसदी तथा कम्प्यूटर का ज्ञान नहीं होने वाले व्यक्ति भी देश की समस्त जानकारी एटीएम मशीन की तरह एक क्लिक पर उपलब्ध कर सकते हैं।

पत्रकारिता से मीडिया उद्यमिता का सफर तय करने वाले सनत जैन ने बताया कि ईएमएस समूह पिछले दो दशकों से जमीनी स्तर पर पत्रकारिता के तय मापदंडों के अनुसार आधुनिकतम तकनीकों का प्रयोग करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि ईएमएस टीवी के जरिये देश के ग्रामीण स्तर तक लोगों को पत्रकारिता के प्रति जागरूक बनाने की योजना बनाई गई है। श्री जैन के मुताबिक जो प्रकाशित या प्रसारित हो जाए वही खबर है, वरना तो हमारे आसपास हर दिन ऐसी कई घटनाएं होती रहती हैं जो भारतीय जनमानस को उद्वेलित करने में सक्षम होती हैं, मगर सुर्खियों में न होने से ऐसी घटनाएं दबी रह जाती हैं. ईएमएस टीवी के माध्यम से इन खबरों को जनता के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य की पत्रकारिता वेब तथा सिटीजन आधारित रिपोर्टर पर बहुत ज्यादा निर्भर हो जायेगी। उल्लेखनीय है कि देश में सेटेलाइट नेटवर्क तथा इलेक्ट्रानिक उपकरणों के माध्यम से समाचार सम्प्रेषण करने वाली एक्सप्रेस मीडिया सर्विस देश की पहली न्यूज एजेन्सी है। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Rakesh Jain

    January 28, 2011 at 5:10 am

    यशवंत जी जिस इ एम् एस लिमिटेड की बात सनथ जैन कर रहे हैं…. भारत सरकर के कम्पनी मंत्रालय द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस नाम की कोई कम्पनी का देश में अस्तित्व ही नहीं है …

  2. पत्रकार

    January 29, 2011 at 5:29 am

    बंधुवर माधव और मेरा(सही नाम तक नहीं लिखा) …
    किसी भी नामवर संस्थान पर इस तरह कीचड़ उछालना शोभा नहीं देता .मैं स्वयं इस एजेंसी में एक दशक तक काम कर चुका हूँ.मुझे तो कभी नहीं लगा कि यह समूह फर्जी है और न ही देश के दर्ज़न भर राज्यों और केन्द्र सरकार को(जहाँ से इसे मान्यता मिली हुई है)आज तक ऐसा लगा.आप या तो जलनखोर हैं या फिर आप को इस संस्थान से नौकरी से निकला गया है तभी ऐसी ओछी बाते कर रहे हैं.मित्रों संस्थान छोड़ने का मतलब वहाँ से दुश्मनी निकलना नहीं होता.दो दशक से मीडिया में सक्रिय ईएमएस समूह की सेहत पर तो आपकी भड़ास का शायद उतना असर नहीं पडेगा पर आपके भविष्य और विश्वसनीयता पर जरुर नकारात्मक प्रभाव पड सकता है

  3. Mallika

    January 28, 2011 at 6:17 am

    भाई राकेश जैन का सामान्य ज्ञान और नज़र कमज़ोर आती है. पूरे समाचार में यह कहीं उल्लेख नहीं है कि ई एम एस लिमिटेड कम्पनी है.

  4. Mallika

    January 28, 2011 at 11:10 am

    राकेश जैन जी को शायद मीडिया के बारे में जानकारी कम है इसलिए वे ईएमएस को कंपनी मामलों के मंत्रालय में तलाश रहे हैं जबकि उन्हें आरएनआई ,पीआईबी या फिर राज्य सरकारों के जनसंपर्क कार्यालयों में खोजना चाहिए था.मेरे भाई यह न्यूज़ एजेंसी है कोई तेल बेचने की दूकान नहीं…

  5. neeraj

    January 28, 2011 at 11:25 am

    RAKESH JEE TO DIL JALE KI TARAH DEKHTE HI AANK MUD KAR HAWAI FIRE KAR DI

  6. mera

    January 28, 2011 at 12:49 pm

    farziyo ki daud me ek aur farzee…jiska koi astar hi nahi …UTTRAKHNAD ME BHI YAHI HAAL HAI..KEWAL FARZEEWADA WAHA HO RAHA HAI..DALALI HOTI HAI ISSASE AUR KUCHH NAHI…MUBARAK HO DALALO KO AISE AGENCY …iske kai karmachari manyata prapt patrkar hai…sarkar bhi kaisi hai jo pata nahi kar rahi hai kaise inhe manyata mili hai ..

  7. madhaw

    January 28, 2011 at 12:57 pm

    UTTRAKHNAD ME BHI YAHI HAAL HAI..KEWAL FARZEEWADA WAHA HO RAHA HAI..DALALI HOTI HAI ..SSASE AUR KUCHH NAHI…MUBARAK HO DALALO KO AISi AGENCY …iske kai karmachari manyata prapt patrkar hai…sarkar bhi kaisi hai jo pata nahi kar rahi hai kaise inhe manyata mili hai ..puri tarah se yah bussiness karti hai ..use black mailing bhi kah sakte hai …pradesh ka paisa sarakar isi trah ki agency per luta ra hai …pradesh ka bada nuksan ho raha hai..

  8. Kamesh

    January 29, 2011 at 6:03 am

    Its a great experiment, hope this co. will achieve more success with this kind of typical task such as correlated with media field.

    Well wishes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...