Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

ईटीवी पत्रकार पर हमला के आरोपी पकड़े गए

बांसवाड़ा में ईटीवी के पत्रकार भगवान लाल पर हुए हमले के मामले में चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पत्रकार भगवान पर उस समय हमला किया गया, जब वह एक कार्यक्रम के कवरेज से वापस लौट रहे थे. पत्रकार ने इस मामले में राजस्‍थान के कैबिनेट मंत्री महेन्‍द्रजीत सिंह मालवीय समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

बांसवाड़ा में ईटीवी के पत्रकार भगवान लाल पर हुए हमले के मामले में चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पत्रकार भगवान पर उस समय हमला किया गया, जब वह एक कार्यक्रम के कवरेज से वापस लौट रहे थे. पत्रकार ने इस मामले में राजस्‍थान के कैबिनेट मंत्री महेन्‍द्रजीत सिंह मालवीय समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक के सी मीणा ने बताया कि पत्रकार भगवान लाल पर हमला करने वाले चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. उन्‍होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद पता चला कि पत्रकार से मारपीट करने वालों में दानपुर थाना के वागतालाब निवासी अशोक, इसी थाना के खजूरी निवासी तोलाराम, सदर थाना के पानीवाला गढ़ा निवासी कचरू और सालिया वोड निवासी लालू शामिल हैं.

पुलिस ने अशोक, तोलाराम और कचरू को हिरासत में ले लिया. उनकी निशानदेही पर लालू को भी देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों में शामिल अशोक छात्र नेता है, इसके कब्‍जे से वारदात में प्रयुक्‍त टीवीएस स्‍टार मोटरसाइकिल भी बरामद की ली गई है. एएसपी मीणा ने बताया कि क्षेत्राधिकारी, बांसवाड़ा के जगदीश नारायण के नेतृत्‍व में आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गईं थीं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. SUNIL HANCHORIA.E.TV

    October 13, 2010 at 2:33 am

    DEAR…Apni working styal mat chenge karna…hamesh sach ko dikha ne par kuch log is tarah hi apna guusaa nikalte hai…lekin jab tak hum jaise log fild me hai sach hamesha logo k samne ata rahega…BEST OF LUCK
    SUNIL HANCHORIA.E.TV NEWS.SEONI M.P

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...