टाइम्स नाउ के सहयोगी चैनल ईटी नाउ से बम्पर छंटनी की सूचना है. उन सीनियर कैमरामैनों की छंटनी की गई है, जिनकी सेलरी ज्यादा थी. सूत्रों का कहना है कि चैनल के कुल अठारह कैमरामैनों में से आठ को चैनल से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. ये सभी कैमरामैन पिछले काफी वर्षों से इस फील्ड में हैं. कहा जा रहा है कि बाहर किए जाने वाले कैमरामैनों में से ज्यादातर सीएनबीसी और एनडीटीवी से आए कैमरामैन शामिल हैं.
मैनेजमेंट ने छंटनी के शिकार बने कैमरामैनों को अपने फैसले से अवगत करा दिया है. प्रबंधन के इस फरमान से कैमरामैन हैरान-परेशान हैं. बिना किसी ठोस कारण के निकाले जाने से वे आहत हैं. अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि ये सारी कवायद खर्च में कटौती के लिए की जा रही है क्योंकि सभी सीनियर कैमरामैन हैं और इनमें लगभग सभी की सेलरी पचास के आसपास या ऊपर-नीचे है. ईटी नाउ के एक कैमरामैन ने छंटनी किए जाने की तस्दीक की लेकिन ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया.












Sangram
April 15, 2011 at 8:49 am
media main job milna aasan nahi hai