जयपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक ‘मॉर्निंग न्यूज’ के सम्पादक के रूप में ईशमधु तलवार ने काम संभाल लिया है. मॉर्निंग न्यूज को हाल ही में नए सिरे से लांच किया गया है और राज्य के सभी जिलों में इसके वितरण की तैयारियां चल रही हैं. ईशमधु पहले की तरह इस समूह के सांध्यकालीन पत्र ‘इवनिंग प्लस’ का काम भी देखते रहेंगे. मॉर्निंग न्यूज़ में सम्पादक का पद आदिदेव भरद्वाज के इस्तीफ़ा देने के बाद रिक्त हुआ था.
इस पत्र में सलाहकार सम्पादक के रूप में कार्य कर रहे वरिष्ठ पत्रकार वीर सक्सेना भी कार्यमुक्त हो गए हैं. ईशमधु तलवार नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, दिनमान, राजस्थान पत्रिका, दैनिक नवज्योति आदि पत्र पत्रिकाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. वे साहित्यकर्म से भी जुड़े हैं और सारिका, हंस आदि पत्रिकाओं में इनकी कहानियां छपती रही हैं. वर्तमान में वे राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष भी हैं.











