Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

”ई सरवा अपने के बहुत बड़ा साहित्‍यकार लगावत हव”

: ये अभिव्‍यक्ति बता रही है फिल्‍म में अस्‍सी की आत्‍मा मरी नहीं है : कुछ ऐसे ही वाक्य का प्रयोग किया था उसने उन महानुभाव के लिए। वही जिन्होंने गालियों के प्रति एक ऐसा नजरिया पेश कर दिया कि अब गाली खाना सभी के लिए सम्मान का विषय हो गया। हालांकि उन्होंने कभी ये नहीं सोचा होगा कि कभी इस तरह से कोई उनका सम्मान करेगा। इससे पहले कि आप मुझे गरियाने के मूड में आ जाये मैं आपको बता ही देता हूं कि माजरा क्या है।

: ये अभिव्‍यक्ति बता रही है फिल्‍म में अस्‍सी की आत्‍मा मरी नहीं है : कुछ ऐसे ही वाक्य का प्रयोग किया था उसने उन महानुभाव के लिए। वही जिन्होंने गालियों के प्रति एक ऐसा नजरिया पेश कर दिया कि अब गाली खाना सभी के लिए सम्मान का विषय हो गया। हालांकि उन्होंने कभी ये नहीं सोचा होगा कि कभी इस तरह से कोई उनका सम्मान करेगा। इससे पहले कि आप मुझे गरियाने के मूड में आ जाये मैं आपको बता ही देता हूं कि माजरा क्या है।

दरअसल पूरा वाक्या बनारस के अस्सी घाट का है, जहां डाक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी अपनी फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की कहानी प्रख्यात हो चले साहित्यकार काशीनाथ सिंह की अनुपम रचना काशी का अस्सी पर आधारित है। शूटिंग के दौरान ही एक दिन मैं भी वहां पहुंचा। काशीनाथ सिंह जी भी वहीं मौजूद थे। उनके आस-पास कुछ लोग टहल रहे थे। कुछ ऐसे भी थे जो उनका ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते थे। दुर्भाग्य से काशीनाथ सिंह ने उनकी ओर ध्यान दिये बिना ही पास खड़ी वैनिटी वैन की ओर कदम बढ़ा दिये।

ये बात पास खड़े कुछ लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने बेहद सहज तरीके से इतना ही कहा कि ‘ई सरवा अपने के बहुत बड़ा साहित्यकार लगावेला।’ अपने बारे में ये सम्मान भरा वाक्य सुनने के लिए न तो काशीनाथ सिंह जी वहां नहीं थे। पर गालियों को लेकर काशीनाथ सिंह जी ने जो प्रयोग किये वो एक खांटी बनारसी ही कर सकता है। गालियों का एक दर्शन है और उसकी समझ एक बनारसी को होती है। किस समय कौन सी गाली दी जाती है, ये एक बनारसी को पता होता है। आमतौर पर गाली के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं होता है, लेकिन बनारस के जीवन से अगर गाली को निकाल दिया जाये तो कुछ बचता ही नहीं हैं। उन्मुक्त और सहज विचार प्रवाह के लिए गालियों की नितांत आवश्यकता होती है।

काशी का अस्सी उपन्यास में काशीनाथ जी ने पूरी कोशिश की है कि ग्लोब्लाइज्ड होते सिनेरियो को पूरी तरह लोकलाइज्ड मैनर में पेश कर दिया जाये। अस्सी की अड़ी एक ऐसा ही स्थान है, जहां दुनिया जहान की हर बात लोकल मैनर में आती है और ग्लोब्लाइज्ड तरीके से उसका विश्लेषण किया जाता है। एक चाय की दुकान के इर्द-गिर्द पूरी दुनिया घूमती हुई नजर आयेगी आपको। संसार की कई बड़ी हस्तियों की आत्मायें भी अपने बारे में लोगों की राय जानने के लिए यहां आती हैं। ऐसा लोग कहते हैं।

इस मोहल्ले पर फिल्म बन सकती है इसका तो मुझे यकीन था, लेकिन फिल्म डाक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी बनायेंगे ये उम्मीद नहीं थी। मोहल्ला अस्सी बनाने से पहले अस्सी इलाके को महसूस करना बहुत जरूरी है। जिसने अस्सी इलाके को महसूस नहीं किया उसके लिए फिल्म बना पाना न तो संभव है और न ही उचित है। इसके बावजूद मेरे मन में ये आशंका थी कि मुम्बईया रंग का आदमी क्या वाकई में कुछ ईमानदार कर पायेगा। इसी आशंका को लेकर बनारस के अस्सी घाट पर शूटिंग देखने पंहुचा था। वहां जब आदरणीय काशीनाथ सिंह के बारे में सुना कि ‘ई सरवा अपने के बहुत बड़ा साहित्यकार लगावत हव’ तब मेरी आशंका दूर हो गई। अब लगता है कि शीला की जवानी से खेल रही जनता को मुन्नी का स्वाद भी फीका लगेगा जब वो बनारस का रस चख लेगी।

लेखक अशीष तिवारी बनारस के युवा पत्रकार और ब्‍लागर हैं. यह लेख्‍ा उनके ब्‍लॉग अग्निवार्ता से साभार लिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. arvind singh

    March 14, 2011 at 10:15 am

    ashish tiwari ka anubhav sahi mayano me asali banarsi soch ko ekdam saf tarah se rakhata hai. sach me banarsi soch kuchha aisi hi hoti hai, mere bhi kai mitra banaras ke hai aur unase bat cheet ke dauran unaki saili apane aap pradarshit ho jaati hai.banaras ka kuchha rang hi nirala hai to fir waha ki boli aur bhasha bhi to nirali hi hogi,isame do ray nahi ho sakati, sacha me bada shandaar wardan kiya hai ashish ji ne.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...