देहरादून से एक के बाद एक पत्र-पत्रिकाएं लांच हो रही हैं। इसी कड़ी में एक समारोह में टूरिज्म बेस त्रैमासिक अंग्रेजी पत्रिका ‘‘उत्तराखण्ड टूरिज्म ट्रैवल मैग्जीन’’ की लांचिंग की गई। लांचिंग राज्य के पर्यटन मंत्री मदन कौशिक ने एक होटल में की। पत्रिका के संपादक नवीन थपलियाल हैं और प्रधान संपादक गुरप्रीत कौर थपलियाल हैं।
इस मौके पर नवीन थपलियाल ने कहा कि यह पत्रिका नए पर्यटन स्थलों की खोज में एक मील का पत्थर साबित होगी और पर्वतीय प्रदेश में छुपी नयी पर्यटन संभावनाओं की तलाश सकारात्मक रूप में करेगी। इससे अधिक से अधिक पर्यटक राज्य की ओर आकर्षित हो सकेंगे। मैग्जीन का विमोचन करते हुए पर्यटनमंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखण्ड के अलग राज्य बनने के बाद पर्यटको कों मूलभूत सुविधाएं प्रदान की गयी हैं। इसके परिणामस्वरूप राज्य में प्रति वर्ष 7 से 8 करोड़ पर्यटक आ रहे हैं, जो कि राज्य की कुल जनसंख्या का सात गुना है। राज्य को रेल, सड़क और वायु मार्ग से बेहतर रूप से जोड़ा गया है। चारधाम के लिये हैलीकाप्टर सेवा शुरू की गयी है। राज्य में एडवेन्चर पर्यटन जैसे राफ्टिंग, और वाटर स्पोर्टस की बड़ी संभावना है, जिसके लिये सरकार अलग से ‘‘एडवेन्चर स्पोर्ट्स अथारिटी ’’ का गठन करेगी।
‘‘उत्तराखण्ड टूरिज्म ट्रैवल मैग्जीन’’ प्रदेश के पर्यटन को बढावा देने के लिये बड़ा योगदान करेगा, ऐसी उम्मीद है। प्रधान सम्पादक गुरप्रीत कौर थपलियाल ने कहा कि ग्लेजी कागज पर छपी यह पत्रिका अपने आप में अद्वितीय होगी। मैग्जीन उत्तराखण्ड की कला, नृत्य, संगीत, व्यन्जन, वेशभूषा, पेड़-पौधे और वन्य जीवन का सही रूप में प्रतिनिधित्व करेगी जिससे अन्य प्रदेशों से पर्यटक यह आकर्षित होंगे और यह एक बड़ा पर्यटक स्थल बनेगा। प्रेस विज्ञप्ति












ajay mishra
May 28, 2011 at 2:11 pm
navven ji aapko bahut bhaut badhai
ajay
Praveen kumar bhatt
May 30, 2011 at 12:03 pm
bhadai Do Naveen ji…phulo phalo yaar