समहिता मीडिया नेटवर्क की कंपनी ‘न्यूज़प्वाइंट टीवी’ के द्वारा उत्तराखंड में पुलिस, प्रशासन और आम जनता को जोड़ने के उद्देश्य से मोबाइल न्यूज़ सेवा का शुभारम्भ किया गया. जिसके तहत उत्तराखण्ड से जुड़ी हर खबर सीधे मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी. सिर्फ उत्तराखण्डवासी ही नहीं बल्कि देश-विदेश में रहने वाले वो लोग भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे, जो उत्तराखंड से जुड़े रहना चाहते हैं.
उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के एशियन स्कूल, इंदिरानगर में आयोजित एक समारोह के दौरान छोटे पर्दे पर आने वाले मशहूर कार्यक्रम सीआईडी की टीम ने इस सेवा का शुभारम्भ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के आलावा नेता प्रतिपक्ष खड़ग सिंह रावत, सांसद विजय बहुगुणा, डीजीपी ज्योति स्वरुप पांडे जैसे कई गणमान्य लोग मौजूद थे. सभी ने इस सेवा को खूब सराहा.
‘न्यूज़प्वाइंट टीवी’ द्वारा देश में पहली बार इस तरह की किसी सेवा की शुभारम्भ कर एक नयी सूचना क्रांति का आगाज किया गया. इस सेवा के तहत चाहे राजनीतिक हलचल हो या फिर चुनाव परिणाम देश, विदेश, प्रदेश, खेल, संस्कृति, मनोरंजन हर क्षेत्र से जुड़ी खबर उत्तराखण्डवासी बिना किसी रूकावट के अपने मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे. इस सेवा के जरिये ना सिर्फ खबरों को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से पढ़ा जा सकेगा बल्कि साथ ही साथ सम्बंधित खबर को न्यूज़प्वाइंट टीवी की वेबसाइट (www.newspoint.tv) पर देखा भी जा सकेगा.
न्यूज़प्वाइंट के एमडी राहुल अग्रवाल का मानना है कि ये सेवा आम आदमी और राजनीतिक तंत्रों को जोड़ने में अहम भूमिका अदा करेगी. ये सेवा ना सिर्फ जनमानस तक खबरें पहुंचायेंगी बल्कि इस सेवा के जरिये जहाँ एक तरफ आम आदमी सरकारी महकमें तक अपनी आवाज पहुंचा सकेगा, वहीं दूसरी तरफ सरकार भी आम लोगों के हित में चलायी जाने वाली योजनाओं से जुड़ी जानकारियों से जनता को अवगत करा पाने में समर्थ होगी. उत्तराखण्ड के बाद ‘न्यूज़प्वाइंट टीवी’ द्वारा निकट भविष्य में दिल्ली, एनसीआर, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी इस तरह कि सेवा शुरू किये जाने की योजना है. प्रेस विज्ञप्ति












V.S.Nandan
April 13, 2011 at 7:29 pm
यशवंत जी नमस्कार ,
सुचना क्रांति का का यह आगाज है , लेकिन प्रेस विज्ञप्ति में जो देश में पहली बार इस तरह की सेवा की शुरुआत की बात गलत है ,लगभग तीन माह से अधिक दिनों से झारखण्ड में www .NNNLive .com द्वारा आम जनता को ख़बरों का सन्देश भेजा जा रहा है ! तो हुआ न ये गलत…………..
VIRENDRA GUPTA A2Z NEWS CHANNEL
May 4, 2011 at 6:22 pm
YE SEVA HAM MIRZAPUR ME 6 MAHENE SE DE RAHE HAI MIRZAPUR ME LOG LABH LE RAHE HAI
THANKS