Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

उदय चंद्र सिंह फिर बेघर, ड्राप हुआ न्‍यूज एजेंसी खोलने का फैसला!

उदय चंद्र सिंह के बारे में खबर है कि वे फिर से बेघर हो गए हैं. खबर है कि सीवीबी ने प्रिंट मीडिया के लिए न्‍यूज एजेंसी खोलने के भावी प्रोजेक्‍ट को लाने से पहले ही बंद करने का फैसला कर लिया है. इसी प्रोजेक्‍ट के लिए सीवीबी प्रबंधन उदय चंद्र को अपने साथ जोड़ रखा था. अब इस प्रोजेक्‍ट के ठण्‍डे बस्‍ते में चले जाने के बाद उदय भी अलग हो गए हैं.

उदय चंद्र सिंह के बारे में खबर है कि वे फिर से बेघर हो गए हैं. खबर है कि सीवीबी ने प्रिंट मीडिया के लिए न्‍यूज एजेंसी खोलने के भावी प्रोजेक्‍ट को लाने से पहले ही बंद करने का फैसला कर लिया है. इसी प्रोजेक्‍ट के लिए सीवीबी प्रबंधन उदय चंद्र को अपने साथ जोड़ रखा था. अब इस प्रोजेक्‍ट के ठण्‍डे बस्‍ते में चले जाने के बाद उदय भी अलग हो गए हैं.

सूत्रों ने बताया कि वैसे उदय चंद्र सिंह सीवीबी से टेक्निकली नहीं जुड़े थे, न ही उनकी ज्‍वाइनिंग थी. प्रबंधन अजीत साही के नेतृत्‍व में लांच होने वाले प्रिंट मीडिया न्‍यूज एजेंसी के लिए उदय चंद्र सिंह को अपने साथ जोड़ा था. परन्‍तु प्रबंधन ने फाइनेंस की दिक्‍कत बताते हुए इस प्रोजेक्‍ट को ड्राप करने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि फाइनेंसर सचिन अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल नोएडा में बैठकर कई दिनों तक इस प्रोजेक्‍ट की समीक्षा के बाद इसे बंद करने का निर्णय लिया.

हालांकि इस संदर्भ में बात करने पर उदय चंद्र सिंह ने कहा कि मैं अब भी सीवीबी के साथ जुड़ा हुआ हूं. मेरा अलग होने या छोड़ने का खबर भ्रामक और गलत है. तथ्‍यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. गौरतलब है कि उदय चंद्र सिंह सहारा, एनडीटीवी, लाइव इंडिया, हमार टीवी, इंडिया न्‍यूज को वरिष्‍ठ पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं परन्‍तु उन्‍हें सभी जगहों से विषम परिस्थितियों में इस्‍तीफा देना पड़ा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pank

    July 28, 2011 at 4:08 pm

    सीवीबी की हालत पतली होती जा रही है। चिटफंड कंपनी एसई इनवेस्‍टमेंट ने अपने घपले और घोटालों को छिपाने के लिए सीवीबी की आंड़ ली। उसने यशवंत राव देशमुख को आगे किया और सीवीबी न्‍यूज एजेंसी खोल दी। अब तो हिन्‍दी सर्विस भी बद होने वाली है। यशवंत देशमुख तो चेहरा है अंदर से सुनील अग्रवाल चाल चल रहा है। नौकरी जाने वाली है सैंकड़ों पत्रकारों की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...