Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मदद-अपील

उधमसिंह नगर में दो पत्रकारों को उठा लेने की धमकी दे रहे हैं गुंडे, पुलिस खामोश

: एसपी आफिस पर पत्रकारों के धरने से भी नहीं जागी पुलिस : उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में कवरेज के लिये गये एक खबरनवीस के साथ पहले तो बदतमीजी की गई फिर उसके साथ मारपीट की गई। पत्रकार की रिपोर्ट पर कायम किये गये मुकदमे के मामले में कोतवाल ने अपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय उल्टा पत्रकारों पर ही मामला सुलटाने का दवाब बना डाला। इसी के साथ हमलावरों से हमसाज होकर पुलिस ने पत्रकारों के खिलाफ भी घर में घुसकर मारपीट करने का मामला पिछली तारीख में दर्ज कर लिया।

जिस पत्रकार के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया उसने कथित तौर पर मारपीट करने वाले के घर में घुसना तो दूर उसका घर तक नहीं देखा था। सारे घटनाक्रम को लेकर जिले भर के खबरनवीसों ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर धरने का आयोजन किया। लेकिन नतीजा सिफर निकला। पूरे घटनाक्रम में हमलावरों के निशाने पर रहे राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार नरेन्द्र राठौर व दैनिक हाक के मान्यता प्राप्त पत्रकार सौरभ गंगवार जहां एक ओर गुंडों के कहर से बचते फिर रहे हैं, वहीं पुलिस की शह पर गुंडे उन्हें सरेआम उठा ले जाने की धमकी देने पर आमादा हैं।

वैसे इस समय राज्य के मुख्यमंत्री पद पर इस समय पत्रकार, कवि हृदय व्यक्ति आसीन है, तब पत्रकारों का यह हाल है। पत्रकारों के लिये इस मामले में एक और आघात पहुंचाने वाली बात यह है कि क्षेत्र के प्रमुख माने जाने वाले अमर उजाला व दैनिक जागरण ने पत्रकारों की जंग में उनका साथ तो क्या देना था, खबर छापना तक गंवारा नहीं समझा। दोनो ही अखबारों के मैनेजमैंट ने अपने पत्रकारों से यह पता करने की जहमत तक नहीं उठाई कि जनता से पत्रकारों के आंदोलन को क्यों छिपाया जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...