इस्राइल में अरबी भाषी टेलीविजन चैनल अल जजीरा की गर्भवती महिला पत्रकार को कथित रूप से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू के कार्यक्रम में इसलिए नहीं जाने दिया गया क्योंकि उसने सुरक्षा जांच के दौरान अपने अंतर्वस्त्र उतारने से इनकार कर दिया.
अलजजीरा टीवी चैनल की रिपोर्टर 31 वर्षीय नजवान सिमरी दियाब ने बताया कि जब वह नेतान्याहू के कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो उसे अन्य पत्रकारों के साथ लाइन में खड़े होने के लिए कहा गया. नजवान ने बताया कि वे लगभग आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रही. उनसे खड़ा हो पाना मुश्किल हो रहा था. वास्तव में वहां पर अरब और अन्य पत्रकारों के लिए अलग-अलग लाइन लगवाई गई थी. नजवान ने बताया कि उसने सुरक्षा गार्डों से कहा कि प्रेग्नेंसी के कारण वह अधिक देर तक खड़ी नहीं रह सकतीं. इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने उन्हें बैठने कहा.
उन्होंने बताया कि इसके बाद गार्डस मुझे नीचे ले गए. मुझे अपने कपड़े उतारने के लिए कहा गया. मैंने वैसा ही किया. इसके बाद मेरे तन पर केवल कमीज और पैंट रह गई थी. मुझसे मेरे जूते भी उतरवाए गए. पर सुरक्षा जांच इतने पर ही नहीं रूकी. बाद में मुझे मेरे अंतर्वस्त्र उतारने के लिए कहा गया. इस पर आपत्ित जताते हुए मैंने इससे इनकार कर दिया. जिसके बाद मुझसे कहा गया कि आप अंदर नहीं जा सकतीं.












arun banhhor
January 16, 2011 at 5:16 pm
ochhi harkat hai. isakaa kadaa virodh hona chahiye
Akhilesh Upadhyaya
January 13, 2011 at 2:20 pm
shamful
mahfuz
January 13, 2011 at 12:39 pm
eh behooda harkat hai..
JOHN ABRAHAM
January 13, 2011 at 3:40 am
Bhai Israil ki kathor rules ki vaJAH se hi wo dushmano me rah kar sahi salamat hai
kumar
January 31, 2011 at 3:40 pm
shameful and very painful
respect ladys