बिजनेस स्टैंडर्ड से खबर है कि संजय बारू के संपादक पद से इस्तीफा देने के बाद इस पद की जिम्मेदारी एके भट्टाचार्य को सौंप दी जाएगी. भट्टाचार्य काफी समय से बीएस से जुड़े हुए हैं. वे बीएस के एडिटोरियल डाइरेक्टर टीएन निनान को रिपोर्ट करेंगे. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहाकार रहे संजय बारू बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ अपने दो साल का सफर अक्टूबर माह के अंत में खतम कर रहे हैं. उनके ब्रिटेन की एक कंपनी के साथ जुड़ने की खबर है. एके भट्टाचार्य एक नवम्बर से अपना पद भार संभाल लेंगे.











