Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एक अखबार ने दूसरे अखबार की फोटो चुराई, मांगा गया पचास हजार का हर्जाना

रायपुर से प्रकाशित अखबार ‘छत्‍तीसगढ़’  प्रबंधन संपादक अनिल झा ने ‘प्रतिदिन राजधानी’ के स्‍वामी, प्रकाशक एवं मुद्रक रामचंद नचरानी को पत्र भेजकर अपने अपने अखबार से फोटो एवं समाचार चोरी करने तथा बिना पूछे प्रकाशन करने का आरोप लगाते हुए पचास हजार रुपये का भुगतान करने की मांग की है. इसकी शिकायत उन्‍होंने कई अन्‍य जगहों पर की है.

रायपुर से प्रकाशित अखबार ‘छत्‍तीसगढ़’  प्रबंधन संपादक अनिल झा ने ‘प्रतिदिन राजधानी’ के स्‍वामी, प्रकाशक एवं मुद्रक रामचंद नचरानी को पत्र भेजकर अपने अपने अखबार से फोटो एवं समाचार चोरी करने तथा बिना पूछे प्रकाशन करने का आरोप लगाते हुए पचास हजार रुपये का भुगतान करने की मांग की है. इसकी शिकायत उन्‍होंने कई अन्‍य जगहों पर की है.

अनिल झा ने पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि ‘प्रतिदिन राजधानी’ उनके अखबार के इंटरनेट संस्‍करण से फोटो तथा खबरें बिना अनुमति के प्रकाशित कर रहा है. उन्‍होंने लिखा है कि ‘छत्‍तीसगढ़’ में 24 अगस्‍त को पेज तीन पर प्रकाशित फोटो को ‘प्रतिदिन राजधानी’ ने 25 अगस्‍त के अपने अंक के पेज 9 पर तीन फोटो प्रकाशित किया है, जिसकी किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई. झा ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि ऐसी शिकायतें काफी समय से मिल रहीं थी, पर इस बार यह बात प्रमाणित भी हो गई है.

अनिल झा ने इसके लिए पचास हजार रुपये की मांग की है. उन्‍होंने कहा है कि ‘छत्‍तीसगढ़’ से जितनी भी तस्‍वीरों को प्रकाशित किया है उसके लिए हमें पचास हजार रुपये का भुगतान करें तथा इसके लिए अपने अखबार के प्रथम पेज पर ‘छत्‍तीसगढ़’ से क्षमा याचना करें. ऐसा नहीं करने की स्थिति में प्रबंधन अदालती कार्रवाई करने के लिए विवश होगा. अनिल झा ने इस पत्र की प्रति छत्‍तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग के आयुक्‍त, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, आरएनआई, डीएवीपी एवं पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम को भेजा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kamlesh pande

    August 27, 2011 at 6:19 pm

    yah koi nai bat nahi hai. Dilli main to kai chhote akhabar yahi karke jinda hain. DAVP ke vigyapan bhee khub milte hain. ye chori ki patrakarita ka daur hai. jab sarkar raji hai to aap mukadma karte rahia. Nahi to Anna Anna japia.

  2. baidya nath jha

    August 28, 2011 at 6:52 am

    unhi photo parkasit karni k pahli ek bar puch lina chahiya th yi hamara man khta hi…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...