हिंदुस्तान टाइम्स, बरेली से जुड़े रिपोर्टर अखिलेश चंद्र सक्सेना कार्यमुक्त हो गए हैं. वे इस अखबार से वर्ष 1996 से जुड़े हुए थे. बरेली से एचटी सिटी का प्रकाशन हाल-फिलहाल शुरू हुआ है. आगरा से तबादले पर आईं स्पेशल करेस्पांडेंट भावना एचटी, बरेली का काम देख रही हैं.
उनसे पहले सक्सेना ही ब्यूरो चीफ के रूप में काम देखते थे. कुछ वर्षों पहले यूपी से जब एचटी के ढेर सारे स्ट्रिंगर हटाए गए थे तब सक्सेना पर गाज नहीं गिरी थी. उधर, अंकित यादव और वैशाली के एचटी, बरेली से जुड़ने की खबर है.











