एनडीटीवी से सूचना आ रही है कि एनडीटीवी साउथ के रेजीडेंट एडिटर और वरिष्ठ टीवी पत्रकार टीएस सुधीर ने एनडीटीवी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. उन्होंने अपना इस्तीफा 15 मई को दिया. टीएस सुधीर करीब 16 वर्षों से एनडीटीवी के साथ थे. वे ब्लागर भी हैं और किताबें भी लिख चुके हैं. दक्षिण भारत की राजनीति पर उनकी कई किताबें हैं. उनकी नई पारी के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है.
एक सूचना अमर उजाला से है कि महकार सिंह ढिल्लन ने अमर उजाला से इस्तीफा देकर हिंदुस्तान अखबार ज्वाइन कर लिया है. वे अमर उजाला में सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. सीएनईबी, नोएडा के सीनियर कैमरामैन पंकज ओहरी ने इस्तीफा दे दिया है. वे वापस उत्तर उजाला अखबार के साथ बतौर सीनियर फोटो जर्नलिस्ट जुड़ गए हैं. पंकज की सीएनईबी के साथ दूसरी पारी थी और अब उत्तर उजाला के साथ दूसरी बार जुड़े हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत सन 88 में दैनिक जागरण के साथ की थी. इसके बाद वे न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ जुड़ गए. उन्होंने स्वतंत्र भारत और राष्ट्रीय सहारा को भी अपनी सेवाएं दीं. इंडिया टुडे के लिए फ्रीलांसिंग किया. लखनऊ में सीएनईबी के चीफ कैमरामैन रहे. सहारा समय में भी काम किया.












Hari Prakash Ojha
May 18, 2011 at 10:23 am
jari rahe chhorane ka silsila