Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनबीए ने कहा, हिंसा के विजुअल ना दिखाएं चैनल

: तेलंगाना मुद्दे पर संयम बरतने का निर्देश : न्यूज ब्रॉडकॉस्टर एसोसिएशन (एनबीए) ने न्‍यूज चैनलों को तेलंगाना समर्थकों या विरोधियों की हिंसा या किसी भी तरह के उन्माद फैलाने वाले वीडियो फुटेज प्रसारित ना करने का आदेश दिया है. एनबीए ने चैनलों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्‍पष्‍ट किया है कि तेलंगाना समर्थकों या विरोधियों की हिंसा, आंदोलन, उन्‍माद आदि से जुड़े वीडियो को न दिखाया जाए. इस मुद्दे पर विरोध और जश्‍न के दृश्‍यों से भी दूरी बनाकर रखी जाए ताकि माहौल खराब न होने पाए.

: तेलंगाना मुद्दे पर संयम बरतने का निर्देश : न्यूज ब्रॉडकॉस्टर एसोसिएशन (एनबीए) ने न्‍यूज चैनलों को तेलंगाना समर्थकों या विरोधियों की हिंसा या किसी भी तरह के उन्माद फैलाने वाले वीडियो फुटेज प्रसारित ना करने का आदेश दिया है. एनबीए ने चैनलों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्‍पष्‍ट किया है कि तेलंगाना समर्थकों या विरोधियों की हिंसा, आंदोलन, उन्‍माद आदि से जुड़े वीडियो को न दिखाया जाए. इस मुद्दे पर विरोध और जश्‍न के दृश्‍यों से भी दूरी बनाकर रखी जाए ताकि माहौल खराब न होने पाए.

तेलंगाना मामले में अत्‍यधिक संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिया गया है और इसका गंभीरता से पालन करने को कहा गया है. एनबीए ने कहा है कि कोशिश की जानी चाहिए कि हिंसा जैसे फुटेज का प्रसारण बिल्‍कुल ना हो, अगर पुराने वीडियो दिखाए भी जाते हैं तो उनपर फाइल लिखकर प्रसारित किया जाए. संभव हो तो तिथि का भी जिक्र किया जाए. इस निर्देशों के बाद यह देखना दिलचस्‍प होगा कि टीआरपी की भागमभाग में चैनल खुद पर कितना नियंत्रण रखते हैं और एनबीए के दिशा निर्देशों का कितना पालन करते हैं. पीछे के खट्टे-मी‍ठे अनुभवों देखते हुए कुछ भी कहना फिलहाल मुश्किल है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Rakesh Shukla

    January 9, 2011 at 9:50 am

    Has this NBA converted itself to the PR deptt of the GOI? Why should the independant tv news channels kow-tow the govt line? If so, next time the govt would ask the channels not to air public protests and demonstrations against price hike and corruption…Will the NBA also endorse its line and make channels follow it? Beware TV editors, It is tentamount to impose back channel media censorship by the powers-that-be.

  2. Devashish

    January 8, 2011 at 12:54 pm

    ये एन बी ए निर्देश देने के आलावा क्या करता है. क्या चैनल वाले उसकी सुनते भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...