Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

एमके न्‍यूज : संजय तिवारी ने खुद माल पीटा, कर्मचारियों को भिखारी बना‍ दिया

बात भोपाल से प्रसारित होने वाले चैनल एमके न्यूज़ की है..जहां के आलमपनाह मिस्टर संजय तिवारी हैं… तिवारी जी चेहरे से बड़े ही मासूम और दिमाग से बड़े ही शातिर है…चैनल शुरु करने से पहले तिवारी ने लोगों के सामने बड़ी-बड़ी बातें की.. कई दिग्गज पत्रकारों को अपनी टीम में जोड़ा लगातार छह महीने तक गधों की तरह काम कराया.. तिवारी कंपनी ने बड़े ही लगन से मेहनत की और मात्र एक महीने के अंदर चैनल को लांच कर दिया.

बात भोपाल से प्रसारित होने वाले चैनल एमके न्यूज़ की है..जहां के आलमपनाह मिस्टर संजय तिवारी हैं… तिवारी जी चेहरे से बड़े ही मासूम और दिमाग से बड़े ही शातिर है…चैनल शुरु करने से पहले तिवारी ने लोगों के सामने बड़ी-बड़ी बातें की.. कई दिग्गज पत्रकारों को अपनी टीम में जोड़ा लगातार छह महीने तक गधों की तरह काम कराया.. तिवारी कंपनी ने बड़े ही लगन से मेहनत की और मात्र एक महीने के अंदर चैनल को लांच कर दिया.

तिवारी जी ने चैनल शुरु करने से पहले मार्केट से करोड़ों रुपए उठाए,  जिसके लिए उन्होंने सीईओ के कंधे के ऊपर रखकर तोप चला दी.. सीईओ साहब ने बड़े ही मेहनत से सभी जिलों में ब्यूरो बनाए.. टार्गेट दिए… लेकिन यहीं तिवारी जी के दिमाग ने षड़यंत्र रचना शुरु कर दिया… चैनल के लिए उठाए गए सारे पैसों को तिवारी ने प्रापर्टी मे घुसा दिया… लेकिन तिवारी ये भूल गए कि चैनल चलाने के लिए पैसों की जरुरत पड़ेगी.. उन पैसों की,  जिसे वो प्रापर्टी में लगा चुके हैं… फिर तिवारी ने मार्केटिंग पर दबाव बनाना शुरु कर दिया… मार्केटिंग टीम ने भी अपना दम लगाया चैनल के लिए दोबारा पैसा जुटाया… लेकिन तिवारी तो तिवारी है.. एक बार फिर पैसा प्रापर्टी में लगा दिया… अब हम आपको बताते है कि तिवारी ने किस तरह से गणित लगाकर एक कठिन सवाल को हल किया…

चैप्टर नंबर 1— सबसे पहले लाइसेंस की जुगाड़ की,  जिसके लिए मनोज सैनी एंड कंपनी दिल्ली जाकर एस्सल श्याम में मार्केटिंग का काम करने वाले दलाल गौरव अग्रवाल के आगे घुटने टेके… दलाल ने भी मुंबई के एमके न्यूज़ के मालिक मुनीर शेख को अपने शिकंजे में लिया.. मुनीर जी भी बड़े ही शराफत में अपने चैनल का लाइसेंस सैनी एंड कंपनी के आगे रख दिया… कंपनी ने लाइसेंस अपने साथ लिया और चल दिए भोपाल की ओर स्ट्रिंगरों को चूना लगाने.

चैप्टर नंबर 2– लाइसेंस हाथ में था… सबसे पहले तलाशी गई एक जगह.. जिस में दुकान खोली गई… दुकान के आगे बोर्ड में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया एमके न्यूज़.. आईना सच का.. अखबारों में विज्ञापन निकाला गया स्टाफ की भर्ती हुई.. फिर किसी चीज की कमी थी तो वो मशीनरी थी… इसके लिए भी मनोज सैनी ने एस्सल के दलाल का सहारा लिया और तिवारी जी को अपने भरोसे में लेकर दोयम दर्जे का घटिया समान टिका दिया… जिसके बदले में सैनी ने मोटी रकम कमाई.. और बाद में जब चैनल की शुरुआत हुई तो इस घटिया मशीनरी की पोल खुल गई.. सब कुछ सामने था सैनी भी सन्न हो गया, क्योकि कलम घिसने वाले को चैनल का ज्ञान तो था नही.. सो चुपचाप तिवारी को बड़े वाला चूना लगाकर अपनी दुम दबाई और चलते बने.. सुना है आजकल एक और न्यूज़ चैनल की लुटिया डुबाने का इंतजाम कर रहे हैं.

चैप्टर नंबर 3– सैनी जा चुका था… लेकिन सैनी भी शातिर… तिवारी जी को और पैसों की जरुरत पड़ी लिहाजा एक पत्ता चला… संस्कृति विभाग के डायरेक्टर माननीय और न जाने कितने ही स्केंडलों में नाम कमा चुके श्रीराम तिवारी और रवि विलियम्स की चैनल में एंट्री करवा दी.. शर्त थी कि चैनल को फंड मुहैया कराना होगा.. लेकिन ये बात चैनल में काम करने वाले कर्मचारियों और चैनल के असली मालिक मुनीर खान को नगवार गुजरी और उन्होंने चैनल का प्रसारण रुकवा दिया.. संजय तिवारी को अब समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या करे,  क्योकि एक तरफ तो उनको पैसा दिख रहा था और दूसरी तरफ चैनल का कांन्ट्रैक्ट,  जिस में ये लिखा था कि उनके अलावा चैनल में किसी की हिस्सेदारी नही होगी.. लिहाजा श्रीराम तिवारी एंड कंपनी बड़ा ही बेआबरु होकर चैनल से बाहर निकला… आजकल वो भी अपने कभी न पूरे होने वाले प्रोजेक्ट खबर 365 के काम में लग गए.

चैप्टर नंबर 4–  अब संजय तिवारी को समझ में नही आ रहा था कि चैनल कैसे चलाऊं… एक बार फिर तिवारी जी का शातिर दिमाग उठ खड़ा हुआ… तिवारी ने चैनल शुरू किया और सीईओ को साहब को पैसा लाने हुक्म सुना दिया…  लेकिन इन सब के बीच चैनल को चार महीने हो चुके थे… इन चार महीनों में तिवारी ने चैनल की सभी पदों को अपने शिकंजे में ले लिया क्या इनपुट, आउटपुट और एडिटिंग… सब में हेड होने के बावजूद तिवारी ने अपने घटिया निर्णयों से सबका काम खराब किया.. लिहाजा चैनल के गति में कमी आ गई.. इसके साथ साथ तिवारी एक और कारनामा कर रहे थे वो था अपने स्टाफ को सैलरी न देना… स्टाफ जब भी सैलरी की डिमांड करता तिवारी तो तिवारी अपना मुंह छुपा के भाग खड़ा होता कहता काम देखूंगा तो दूंगा… लोगों ने सैलरी की आस लगाते-लगाते तीन महीने गुजार दिए.. तीन महीनों में चैनल का प्रसारण तिवारी की गलतियों की वजह से कई बार बंद हुआ.. जो अब तक बंद है.. अब तिवारी जी के आगे पीछे भी सिपहसलारों की लाइन लग गई.. हर कोई तिवारी जी को ज्ञान देने लगा.. आजकल तो केबल में काम करने वाले कैमरामैन और रिपोर्टर भी तिवारी जी को लाखों के सपने दिखा रहे हैं.

जनाब ने तिवारी को गिरफ्त में लेकर स्टाफ कम करने की सलाह भी दे डाली.. लेकिन ऐसे घ़टिया लोग ये भूल गए कि बेचारे उन लोगों को क्या होगा जिनका पैसा देना तो दूर तिवारी ने तीन महीनों में उनका खून तक चूस लिया.. आज हालात ये है कि तिवारी की वजह से स्टाफ की हालत भिखारियों जैसी हो गई है.. यदि कोई खुश है तो तिवारी के तलवे चाटने वाले वो रिपोर्टर और कैमरामैन जिवकी वजह से करीब 30 लोगों को चैनल की नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है.. तिवारी ने बचे हुए स्टाफ को साफ शब्दों में कह दिया है कि पैसा लाओ… तो ही सैलरी मिलेगी.. वरना रास्ता नापो… तिवारी पूरी तरीके से चाटुकारों के चक्कर में आकर अपने हाथों अपने ही चैनल का खून कर रहा है.. वो चैनल जिसे बनाने के लिए न जाने कितने ही लोगों ने दिन रात मेहनत की.. लेकिन केबल छाप रिपोर्टरों और कैमरामैनों ने अपनी बूटी तिवारी को पिला ही दी… क्योंकि केबल में सिवाए वसूली के इनको आता तो कुछ नही है.. तिवारी भी न जाने कब तक ऐसे ही लोगों के चक्कर में पड़कर बेचारे भोले-भाले कर्मचारियों को भिखारी बनाते रहेगा.

चैप्टर नंबर 5–  स्टूडियों का कैमरा तिवारी जी ने खुद गायब किया और बेचारे एंम्पलाइज पर इसका ठीकरा फोड़ रहे हैं… तिवारी ने स्टाफ को पैसा न देने का नया बहाना निकाल रखा है.. कहते हैं पहले कैमरा लाओ फिर पैसे.. अब जरा ये बताइए यशवंत जी इस कमीने पन में बेचारे नौकरी करने वाले स्टाफ का क्या दोष..??

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. एक जागरुक पत्रकार

    July 28, 2011 at 12:00 pm

    यशवंत जी जिन लोगों ने गधों की तरह काम किया..उनकी वजह से ही चैनल का काम लगा…अब ये तो समझ आ गया की चैनल में गधों का काम तो नही है इस लिए शायद वे बाहर हैं….

  2. prashant shrivastava

    July 29, 2011 at 7:49 am

    bhopal main patrakarita ek dukan dari ban gaye hai. har chourahe par ek ek dukan kholkar betha hai.

  3. ek patrakaar

    July 29, 2011 at 12:49 pm

    in jaise logon ne media jaise profession ko baizat kiya hai. inhe jab realestate mai paisa lagana tha to kyon itne logon ka time barbaad kiya. dhokha karna tha to paisa uthate aur jhonk dete janah jhonkna tha. Lekin itne logon ki baddua lekar kitne din us paise ka sukh dekh payenge. Jab jayenge to khali haath hi jayenge, aur wo chaploos log jo aaj unhe apne changul mai fansa chuke hain. mudkar bhi nahi dekhenge. kyonki unki daal wahan nahi gal sakti janah asli mai patrakaar basta hai. wo to sirf talwe chaat kar apna aur parwar ka pait bhar rhe hain. aise logon ki aulad bhi kuch nahi karti aur paida hote hi apne baap ke chaplusi ke goon ko bhjne lagti hai..

  4. ranjeet

    July 29, 2011 at 2:52 pm

    bhai sahab jin patrakar ne aapko ye patra likha hai vo shayad ussi gut k hain jo sanjay tiwari ji ko side ker ke naya finencerlane ki jugad main the…..or aj mk news jis kisi bhi paristhithiyon se guzar reha hai uske zimmedar bhi vahi hain………….kyonki jo bhasha sanjay tiwari ji k liye isme istemal ki gai hai use to yahi lagta hai…………kyonki tiwari ji ne unko laat jo mar di hai……or jo zikra isme kiya gaya hai ki channel ka paisa tiwari ji ne property main laga diya…..main apko bata do yashvant ji ki chaneel ne koi bhi paisa kamaya hi nahi ki vo property main lagaye….balki paisa kama ker dene ka jhansa deker tiwari ji ko behlaker unhi se kharcha kervane vale channel k svayambhu c.e.o. yogendra shukla sahab ne unhi ko thag liya……lekin khabar ye hai ki is baat to tiwari ji ne bhamp liya hai or bahut jald hi dosri lobi k mukhiya yogendra shukla ki bhi chutti hone wali hai ya ho gai hai…………..

  5. arun

    July 29, 2011 at 3:01 pm

    ye sab jhoot hai yashwant ji………….sanjay tiwari ji ko barbad kerne or chennal ki lutiya dubane wale yogendra shukla hi hain……..usne hi apni lobi banane k chakker main manoj seni ko bahar kerva ya or sampadak ki kursi per chandra shekher mishra ko bithvaya taki uski peth bani rehe….lekin aaj jab tiwari ji ne chandra shekhar mishra ko laat maar di ko shukla ki asliyat bhi samne agai to khud hi shukla ne office ana band kerr diya…….is darr se kahi tiwari ji usse bhi laat na maar de……………..

  6. rajat

    July 30, 2011 at 8:25 pm

    arun naam ke sajjan ne yogendra shukla ke baare mai ye likha hai ki channel ke liye yogendrji ne paisen nahi kamaye unhe bata du ki channel chalu hone se pehle yogendr shukla ji ne 1 crore 20 lakh sanjay tiwari ko diye par us paise kachannel ke liye upyog karne ki jagah, sanjay tiwari ne apne builder ship dhande mai laga liya. arun ji ko bata du ki yogendra shukla ko appoint munir kadir sheq ne kiya jo ki channel ka malik hai,isliye sanjay tiwari unko nikal sake iska sawal hi nahi utahta. jab channel mai paise nahi milenge to kaun aayega. dusri baat chandra shekher mishra ko laane wala yogendra shukla nahi balki sanjay tiwari hai. wo dono ek dusre ke rishte daar hai , ye shayad arun nahi janta. chandra shekher mishra ko laat maarne ki aaukat sanjay tiwari mai nahi hai, sanjay tiwari uski payment nahi kar paa rahe the to haath jod liye aise hi yogendra shukla ki payment nahi de rahe the to yogendr shukla ne aana band kar diya. sanjay tiwari behad ne patrkaro ko use kiya or une chus kar chod diya ex narendra verma jiski wife pregnant thi par usne use bhi paisa nahi diya. aise bahut saare exaample hai.

  7. patrakar

    July 31, 2011 at 12:00 pm

    yashwant ji mujhe badi hasi aa rehi hai ye sunkar hi k channel shuru hone se pehle hi uske paas marketing team ne 1.20 crore la diye gazab hai sahab…..rajat ji main apko bata du k yogendra shukla ji ne1.20 crore to kya 1.20 lakhs tak nahi la paye ………. tiwari ji ko yogendra shukla ne isi prakar crores k sapne dikhaye the jis tarah rajat ji aapko dikhaye hain……..lekin jab paisa lane ka samay aya or jab tiwari ji ne unko target based kaam kerne ko kaha to yogendra shukla ne chennal se nikalna hi thik samjha…….isliye ho vo pichle 2 mahine se ofc hi nahi aa rehe hain…..or rehi baat chandra chekhar mishra ki to tiwari ji ne chennal main mojood ladkiyon ko ashlil sms bhejne or ghanto aapne cabin main bitha ker intern ladkiyon ko uchi post dene ke sapne dikha ker apna kaam nikalwane k aarop main laat mari hai…..mishra ko yogendra shukla badi badi batain ker ker tiwari ji ko fasan ker laye the…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...