Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

ऑडिट ब्‍यूरो ऑफ सर्कुलेशन के अध्‍यक्ष बने सैम बलसारा

ऑडिट ब्‍यूरो ऑफ सर्कुलेशन का नया अध्‍यक्ष सैम बलसारा को चुना गया है. सैम मैडिसन वर्ल्‍ड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डाइरेक्‍टर हैं. इस दौरान 2011-12 के लिए ब्‍यूरो काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट के सोलह सदस्‍यों का भी चयन किया गया है. एबीसी के अध्‍यक्ष चुने गए बलसारा 2002 से ही ब्‍यूरो काउंसिल के सदस्‍य हैं. बीते कार्यकाल में ये डिप्‍टी चेयरमैन ऑफ द ब्‍यूरो रहे थे. सैम की जगह डेक्‍कन क्रानिकल के टी वेंकटराम रेड्डी को ब्‍यूरो काउंसिल का नया डिप्‍टी चेयरमैन बनाया गया.

ब्‍यूरो काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट के लिए प्रकाशकों के प्रतिनिधि के तौर पर डेक्‍कन क्रॉनिकल होल्डिंग लिमिटेड के टी वेंकटराम रेड्डी, जागरण प्रकाशन के शैलेश गुप्‍ता, हिंदुस्‍तान मीडिया वेंचर्स के एम वेंकटेश, मलायाला मनोरमा कंपनी लिमिटेड अमित मैथ्‍यू, एबीपी प्राइवेट लिमिटेड अरित्रा सरकार, उषोदया इंटरप्राइजेज लिमिटेड आई वेंकट, द बाम्‍बे समाचार प्राइवेट लिमिटेड के हॉरमुसजी एन कामा तथा लोकमत मीडिया लिमिटेड के देवेन्‍द्र वी दर्डा को चयनित किया गया.

एडवरटाइजिंग एजेंसियों के प्रतिनिधि के तौर पर मैडिसन कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के सैम बलसारा, यूनीवर्सल मॅक्कन इरिक्सन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के शशि सिन्हा, मुद्रा कम्युनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के मधुकर कामथ एवं ग्रुपएम मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड विक्रम सखूजा इलेक्‍ट किए गए. जबकि विज्ञापनदाताओं के प्रतिनिधि के रूप में आईटीसी लिमिटेड के एसएम अहमद, टाटा मोटर्स लिमिटेड के रवि पिशारॉडी, कोका काला इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के देवब्रत मुखर्जी तथा हीरो मोटरकॉर्प लिमिटेड के अनिल दुआ भी सदस्‍य बनाए गए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...