बुलंदशहर : दैनिक जागरण के पत्रकार को बुधवार दोपहर से करीब दस बार अज्ञात बदमाशों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीडीसी अपहरण मामले के आरोपी विनोद राव के 12 लाख रुपये व एक स्कॉर्पियो कार हड़पने के प्रकरण की दैनिक जागरण ने लगातार खबरें प्रकाशित की हैं। एसएसपी ने इस मामले में आरोपी कोतवाल को लाइनहाजिर कर दिया है। इस दौरान कुछ लोगों ने ‘जागरण’ पर दबाव बनाने की कोशिश भी की कि इस मामले और खबर न छपे। इसके बाद भी खबरें प्रकाशित होने का सिलसिला निर्भीकता से जारी रहा। इस मामले का खुलासा पत्रकार डीपी आर्य ने किया था।
उन्होंने बताया कि उन्हें 12 जनवरी को दोपहर से शाम तक करीब दस बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी देने वाले कह रहे हैं कि वह उन्हें जान से मार देंगे, अगर कोतवाल प्रकरण से जुड़ी खबरें छपीं। इस संबंध में खबर न छपने देने के लिए पत्रकार को धमकी दी जा रही है।
मामले की जानकारी होने पर एसएसपी आरकेएस राठौर ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले मोबाइल नंबरों को चिन्हित कर लिया गया है। आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। साभार : जागरण












मदन कुमार तिवारी
January 14, 2011 at 10:29 am
दैनिक जागरण और निर्भीक खबर । आश्चर्य । क्या उस कोतवाल ने दैनिक के रिपोर्टर की कोई पैरवी मानने से ईंकार कर दिया था या बिनोद राव की मदद के लिये समाचार छापा गया था।