Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

कई श्रेणियों में दिए गए मीडिया एक्‍सीलेंस अवार्ड

देश के सबसे गौरवशाली, प्रतिष्ठित पत्रकार संघ “मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया” द्वारा आयोजित पांचवां “मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड” समारोह शानदार रहा। बेस्ट न्यूज़ चैनल ऑफ द इयर का अवॉर्ड ज़ी-न्यूज़ को मिला तो वहीं रेड एफएम के खुराफाती नितिन ने इनफोटेनिंग रेडियो जॉकी ऑफ द इयर का अवॉर्ड ग्रहण कर सबको चौंका दिया, नितिन को यह पुरस्कार लगातार दूसरी बार मिला है।

देश के सबसे गौरवशाली, प्रतिष्ठित पत्रकार संघ “मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया” द्वारा आयोजित पांचवां “मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड” समारोह शानदार रहा। बेस्ट न्यूज़ चैनल ऑफ द इयर का अवॉर्ड ज़ी-न्यूज़ को मिला तो वहीं रेड एफएम के खुराफाती नितिन ने इनफोटेनिंग रेडियो जॉकी ऑफ द इयर का अवॉर्ड ग्रहण कर सबको चौंका दिया, नितिन को यह पुरस्कार लगातार दूसरी बार मिला है।

चैनल वन को सबसे तेजी से उभरते टीवी चैनल का अवॉर्ड मिला, महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता देने वाले फोकस टीवी को बेस्ट न्यूज़ चैनल ऑफ द वीमेन का अवॉर्ड दिया गया। ए2ज़ेड को बेस्ट इनफोटेनिंग चैनल, बीबीसी के कैमरामैन रवि लेखी को बेस्ट कैमरामैन ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला। सहारा समय टीवी चैनल की एंकर रूचि शर्मा को बेस्ट एंकर ऑफ द इयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बेस्ट प्रोड्यूसर ऑफ द इयर आजतक के एसो ईपी रहे राणा यशवंत को मिला।

ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतरीन कवरेज़ के लिए सुदर्शन न्यूज़ के चेयरमैन सुरेश चौहान को, बेस्ट चैनल हेड ऑफ़ द इयर का अवॉर्ड सीएनईबी के अनुरंजन झा को, बेस्ट स्पेशल करेस्पॉन्डेंट मेल टुडे के मनीष पांडे को, बेस्ट पॉलिटिकल करेस्पॉन्डेंट का अवॉर्ड नवभारत टाइम्स के श्रीकांत शर्मा को, बेस्ट ब्यूरो चीफ़ का अवॉर्ड कंट्री चीफ़ एशियन न्यूज़ नेटवर्क के जान रोबिंशन को तथा खोजी पत्रकारिता में बेस्ट करेस्पॉन्डेंट का अवॉर्ड ऑफ़ द इयर सीएनईबी के ब्यूरो चीफ़ सुधांशु सुमन को मिला।

चंडीगढ़ के मनीष तिवारी को बेस्ट जर्नलिस्ट ऑफ़ द इयर और डेली तेज़ के नरेंद्र उपमन्यू को बेस्ट न्यूज़ एडिटर ऑफ़ द इयर का अवॉर्ड दिया गया। पॉलिटिकल एंड बिज़नेस के एडिटर पुनीत को बेस्ट एडिटर, द संडे इंडियन के प्रधान संपादक व लेखक अरिंदम चौधरी को मोस्ट हार्ड-हिटिंग एंड फीयरलेस एडिटर और द संडे इंडियन के ही सीईओ अभिमन्यू घोष को बेस्ट न्यूज़ मैगजिन ऑफ द इयर का अवॉर्ड दिया गया। इम्प्रेसिव टाइम्स के मनोज मंडल को बेस्ट मीडियम न्यूज़ पेपर ऑफ़ द इयर का अवॉर्ड, स्माल न्यूज़ पेपर ऑफ़ द इयर का अवॉर्ड पालनपुर गुजरात के शारदा मलहोत्रा को मिला। नवशक्ति (मराठी डेली) के अभिषेक करनानी को बेस्ट लैंग्वेज़ न्यूज़ पेपर ऑफ़ द इयर का अवॉर्ड मिला।

एनटीपीसी के डिप्टी जीएम टीएस राजपूत को बेस्ट पीआरओ का अवॉर्ड दिया गया। इंडियन रेलवे के अरविंद कुमार को बेस्ट मीडिया अचीवमेंट, सहारा मीडिया इंडिया के एडिटर विजय प्रताप राय को बेस्ट मीडिया पर्सनाल्टी ऑफ़ द इयर, विश्वविख्यात जादूगर अशोक खरबंदा को स्पेशल अवॉर्ड फॉर मीडिया सपोर्ट, आईएमएस एजुकेशन ग्रुप के कम्युनिटी सलाम नमस्ते को स्पेशल अवॉर्ड फॉर कम्युनिटी डेवलेपमेंट दिया गया। बेस्ट लैंग्वेज न्यूज़ चैनल ऑफ़ द इयर बना हमार टीवी। अवॉर्ड समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्रामों व मैजिक शो ने लोगों का मन मोह लिया। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...