तमिलनाडु के सीएम एम करुणानिधि के परिवार के नियंत्रण वाले कलैग्नार टीवी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो के छापे की कार्रवाई के पहले ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जलाकर नष्ट कर दिया. यह आरोप एआईएडीएमके की महासचिव जे जयललिता ने लगाया है. उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अदालत में पेश किया है उसके अनुसार डायनामिक्स बलवा समूह ने कलैग्नार टीवी को 206 करोड़ रूपये का भुगतान किया है. इस समूह के संबंध मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के साथ है.
जयललिता ने कहा कि करुणानिधि की दूसरी पत्नी दयालु और पुत्री कनिमोझी सहित उनकी तीसरी पत्नी का 80 प्रतिशत अंशधारिता इस चैनल में है, इतना सब कुछ जानने के बाद भी सीबीआई गलती कर रही है. जांच एजेंसी को संदेह करने से पहले ही छापा मारकर सभी दस्तावेजों को जब्त करना चाहिए था, परन्तु सीबीआई ने सामान्य जांच प्रक्रिया अपनाई जिससे इन लोगों को अपने बचाव की रणनीतियां बनाने का मौका मिल गया.











