-दैनिक जागरण, गाजियाबाद में लंबे समय से ब्यूरो चीफ के रूप में तैनात कविलाश को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अब दैनिक जागरण के दिल्ली स्टेट ब्यूरो का इंचार्ज बनाया गया है।
-दैनिक जागरण, नोएडा के सेंट्रल स्पोर्ट्स डेस्क से आकाश जैन का विकेट गिरा है। आकाश अब दैनिक भास्कर, लुधियाना की टीम में शामिल होकर नई पारी शुरू कर रहे हैं। दैनिक जागरण, नोएडा से आदित्य भारद्वाज ने अब दैनिक हिंदुस्तान, गाजियाबाद में ज्वाइन किया है।
-पंजाब केसरी, लुधियाना में रिपोर्टर महेश ने दैनिक जागरण, लुधियाना में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर ज्वाइन किया है।











